{"_id":"683f54e64be934df5f0bb66a","slug":"temperature-drops-rudrapur-news-c-235-1-ksp1006-127924-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: बारिश के पानी में तापमान ने लगाया गोता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: बारिश के पानी में तापमान ने लगाया गोता
Wed, 04 Jun 2025 01:32 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 04 Jun 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। एक सप्ताह बाद हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी। दक्षिणी-पश्चिमी हवा के साथ मंगलवार शाम हुई वर्षा के कारण अधिकतम तापमान चार डिग्री लुढ़ककर 34.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
सोमवार को जिले में अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री था। न्यूनतम तापमान भी 2.5 डिग्री गिरकर 22.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
तराई में मानसून अमूमन 25 जून के आसपास पहुंचता है। इस बार इसके 12 से 15 जून के बीच दस्तक देने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी में बने पूर्वी विक्षोभ के चलते मंगलवार को हुई बारिश ने लोगों को प्रचंड गर्मी से राहत दिलाई। पूरे दिन बादल छाए रहने के बाद मंगलवार शाम करीब पांच बजे बारिश शुरू हुई। इस दौरान तेज हवाएं भी चलीं।