फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Teenage girl misdeed and then murdered with a sharp weapon in jaspur

Uttarakhand News: दुष्कर्म के बाद किशोरी की धारदार हथियार से हत्या, घर से महज 50 मीटर की दूरी पर मिला शव

Wed, 17 Sep 2025 09:53 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 17 Sep 2025 09:53 AM IST
सार

एक किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई। उसका शव घर से महज 50 मीटर की दूरी पर गन्ने के खेत में पड़ा मिला। प्रथम दृष्टया दुष्कर्म के बाद किशोरी की धारदार हथियार से हत्या की आशंका जताई गई। 

विज्ञापन
Teenage girl misdeed and then murdered with a sharp weapon in jaspur
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

जसपुर में एक किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई। उसका शव घर से महज 50 मीटर की दूरी पर गन्ने के खेत में पड़ा मिला। प्रथम दृष्टया दुष्कर्म के बाद किशोरी की धारदार हथियार से हत्या की आशंका जताई गई। ग्रामीणों ने हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी को लेकर हंगामा किया। उनकी मांग थी कि जेल में बंद किशोरी के पिता को जेल से इसी वक्त यहां बुलाया जाए। उन्होंने इस कारण शव को पोस्टमार्टम के लिए उठाने भी नहीं दिया। देर रात एसपी क्राइम निहारिका तोमर, एसपी काशीपुर अभय प्रताप सिंह एवं विधायक आदेश सिंह चौहान के समझाने के बाद लोग अस्पताल में शांत हुए।

विज्ञापन

 

लगभग तीन घंटे की गहमागहमी के बाद तय हुआ कि प्रथम दृष्टया घटना की रिपोर्ट दर्ज कर वीडियोग्राफी के साथ चिकित्सकों के पैनल से किशोरी का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। देर रात पुलिस ने शव को अपनी सुरक्षा में काशीपुर के मोर्चरी में रखने के लिए भेज दिया। इसके बाद लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दोबारा हंगामा शुरू कर दिया।

विज्ञापन

ग्राम अमियावाला निवासी एक किशोरी तालबपुर के सरकारी स्कूल में कक्षा आठ में पढ़ती थी। वह अपने परिवार में सबसे बड़ी किशोरी थी। मंगलवार को वह दोपहर लगभग दो बजे घर से बाहर गांव में गई थी। देर शाम जब वह घर नहीं पहुंची तो उसकी माता उसे तलाश करने के लिए निकल पड़ी। घर से महज 50 मीटर की दूरी पर किशोरी खून से लथपथ हालत में गन्ने के खेत में पड़ी दिखाई दी। यह देखकर माता के होश उड़ गए। चीख पुकार सुनकर ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से किशोरी को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। ईएमओ डाॅ. आशु सिंघल ने उसे मृत घोषित कर दिया। इएमओ ने बताया कि किशोरी के पेट के बाएं हिस्से पर किसी धारदार हथियार से वार किया गया था और दाएं हिस्से पर निशान हैं। इससे उसकी अंतड़िया साफ दिखाई दे रही थी। उसके बाएं हाथ पर टूटा हुआ था। कपड़े खून से लथपथ थे। प्राइवेट पार्ट से अत्यधिक खून बह रहा था। इससे प्रतीत हो रहा था कि बदमाशों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म कर हत्या की होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही घटना की तस्वीर साफ होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

कोट-घटना की रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। वीडियोग्राफी के साथ चिकित्सकों के पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। ग्रामीणों की मांग है कि किशोरी के पिता को जेल से बुलाया जाए। इसके लिए कानून के तहत न्यायालय से पेरोल की डिमांड की जाएगी। देर रात शव को काशीपुर के मोर्चरी में रखने के लिए भेज दिया गया। घटना के खुलासे के लिए टीम गठित की गई है। - अभय प्रताप सिंह, एसपी काशीपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed