फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Team uttrakhand got fourth position.

हॉकी : चौथे स्थान पर रही उत्तराखंड की पुरुष टीम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Team uttrakhand got fourth position.
भोपाल में फेयर प्ले ट्रॉफी के साथ उत्तराखंड की हॉकी टीम। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज हॉकी प्रतियोगिता में उत्तराखंड सचिवालय की पुरुष टीम ने चौथा स्थान पाकर फेयर प्ले ट्रॉफी प्राप्त की है। कांस्य पदक के मैच में दिल्ली सचिवालय से पराजित होकर उत्तराखंड टीम को चौथे स्थान पर संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन

भोपाल में मेजर ध्यान चंद स्टेडियम में चली अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज हॉकी प्रतियोगिता में उत्तराखंड की पुरुष टीम ने सभी टीमों को हराते हुए पहली बार इस प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। उत्तराखंड टीम के कप्तान व उप क्रीड़ाधिकारी वरुण बेलवाल ने बताया कि उत्तराखंड सचिवालय की टीम ने अपने पूल में छत्तीसगढ़ और राजस्थान को हराकर शीर्ष पर रहते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन

उत्तराखंड की टीम ने क्वार्टर फाइनल में मेजबान मध्यप्रदेश को पराजित कर सेमीफाइनल में अपना स्थान सुनिश्चित किया था। इसके बाद 30 जून को कांस्य पदक के मैच में दिल्ली सचिवालय से पराजित होकर चौथे स्थान पर संतोष करना पड़ा। कहा कि टीम के सभी खिलाड़ियों ने अनुशासन में रहते हुए उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया। इससे प्रभावित होकर आयोजन समिति ने उत्तराखंड की टीम को फेयर प्ले ट्रॉफी से सम्मानित किया। टीम में हॉकी प्रशिक्षक मोहित रावत, हॉकी प्रशिक्षक मोहित सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed