फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Target of thugs unemployed

ठगों के निशाने पर बेरोजगार

Wed, 13 Jan 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/काशीपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/काशीपुर। Updated Wed, 13 Jan 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन

ठगों के मोहक जाल से लोगों का खासकर बेरोजगार युवकों का बचना मुश्किल हो गया है। ठग रोजगार देने के नाम पर बेरोजगारों से अच्छी खासी रकम ऐंठ रहे हैं। ठगों का यह गिरोह राज्य भर में सक्रिय है। गिरोह के आका विदेशों में बैठकर गिरोह का संचालन कर रहे हैं।

विज्ञापन


एक कंपनी चेन स्कीम के द्वारा बेरोजगारों को मोटी कमाई और पदोन्नति का सपना दिखा कर ठग रही है। कंपनी के एजेंट देश भर में फैले हैं। कंपनी का डायरेक्टर कनाडा में बैठ कर बेरोजगारों से करोड़ों रुपया बटोर रहा है। वैशाली कालोनी में एक चेन स्कीम कंपनी का कार्यालय खुला है। इसके एक पदाधिकारी ने बताया कि 8500 रुपया जमा करने के बाद वह चेन स्कीम का सदस्य बनाते हैं। सदस्य को दस दिन की ट्रेनिंग दी जाती है। इसके लिए अलग से 1500 रुपया लिया जाता है।
विज्ञापन


कंपनी के मास्टर ट्रेनर अपने नए सदस्यों धार्मिक स्थलों पर एकत्र कर नए सदस्य बनाने के गुर सिखाते हैं। कंपनी के अधिकारी ने बताया कि सदस्य को अपने जैसे चार सदस्य बनाने पड़ते है। तब उनको जमा धनराशि का 10 प्रतिशत कमीशन मिलता है। उसके बनाए गए सदस्यों की ओर से चार चार सदस्य बनाए जाने पर जमा धन पर उनको 15 प्रतिशत कमीशन मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चेन में नए सदस्यों के जुड़ने के साथ ही पदोन्नति और कमीशन बढ़ता जाता है। जो लाख रुपया महीना से अधिक होना बताया जाता है। कंपनी के सदस्य और किसी प्रकार का काम नहीं करते हैं। इनका एक मात्र काम नए बेरोजगारों को फंसा कर कंपनी का सदस्य बनाना होता है। कंपनी अधिकारी ने बताया कुमाऊं मंडल में सभी स्थानों पर उनके सदस्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed