{"_id":"5eda1eef8ebc3e90322f3924","slug":"tanker-trampled-ex-soldier-riding-bike-quelled-death187","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैंकर ने बाइक सवार पूर्व सैनिक को रौंदा, हायर सेंटर ले जाते दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैंकर ने बाइक सवार पूर्व सैनिक को रौंदा, हायर सेंटर ले जाते दम तोड़ा
विज्ञापन
मृतक जगदीश चंद-फाइल फोटो
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खटीमा। नगर के सितारगंज रोड पर बाइक सवार पूर्व सैनिक को पीछे से तेल के टैंकर ने रौंद दिया। हादसे में गम्भीर रूप से घायल पूर्व सैनिक ने हायर सेंटर ले जाते समय पहेनिया के पास दम तोड़ दिया। पुलिस ने टैंकर को कब्जे में ले लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपर्द किया। हादसे की सूचना मिलते ही घर मे कोहराम मच गया।
विज्ञापन
मूल रुप से पिथौरागढ़ के आणानी व हाल निवासी वार्ड संख्या 18, आदर्श कालोनी बीएसएफ से सेवानिवृत्त जवान 55 वर्षीय जगदीश चंद बृहस्पतिवार की शाम करीब सात बजे बाइक से बनबसा के चंदनी में रिश्तेदार के घर से लौट रहे थे। इस बीच सितारगंज रोड पर कोतवाली के समीप पीछे से आ रहे टैंकर ने बाइक को रौंद दिया। हादसे में गम्भीर रूप से घायल जगदीश को आसपास के लोगों ने तत्काल नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉ.अकलीम अहमद ने प्राथमिक इलाज किया। रात करीब 10.15बजे तक हालत अधिक गम्भीर होने पर हायर सेंटर रेफर किया गया। मृतक के पुत्र रवि चंद व छोटे भाई नरेश चंद ने बताया कि हायर सेंटर ले जाते समय रात करीब 11 बजे पहेनिया के पास उन्होंने दम तोड़ दिया। परिवार में पत्नी गीता देवी, पुत्री प्रिया चंद, पिता भगवान चंद, माता गोदावरी देवी है। मृतक का परिवार वर्षों पहले पिथौरागढ़ जिले से ग्राम बिरिया मझोला आया। उसके बाद दो भाइयों जगदीश चंद व नरेश चंद में मृतक जगदीश का परिवार आदर्श कालोनी में रह रहा है। शुक्रवार को डॉ.अकलीम अहमद ने पोस्टमार्टम किया। बताया कि वाहन की टक्कर से लीवर फटा है। कोतवाल संजय पाठक ने बताया कि टैंकर को कब्जे में ले लिया है। मामले दोपहर बाद तक पुलिस को तहरीर नहीं सौंपी गई थी।
विज्ञापन