फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Tanisha and Garima got first position.

दून विवि की तनीशा और पंत विवि की गरिमा रहीं अव्वल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Tanisha and Garima got first position.
वाद विवाद प्रतियोगिता के दौरान मंचासीन निर्णायक मंडल। - फोटो : RUDRAPUR
जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय में विवेकानंद स्वाध्याय मंडल की ओर से आयोजित राष्ट्रीय युवा महोत्सव के अंतर्गत 15वीं अंतर विश्वविद्यालयी राष्ट्रीय वाद विवाद प्रतियोगिता का समापन हो गया। देश के युवाओं ने स्वतंत्रता की अक्षुण्णता बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास किया विषयक प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों के 22 विश्वविद्यालयों के करीब 80 वक्ताओं ने अंग्रेजी और हिंदी में अपने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन

परिसर के यूनिवर्सिटी सेंटर में शुक्रवार को अंग्रेजी और शनिवार को हिंदी वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन ऑनलाइन किया गया। इन प्रतियोगिताओं के अंग्रेजी अनुभाग में दून विवि की तनीशा रावत को विजेता घोषित किया गया। जबकि पंतनगर विवि की पद्मिनी जोशी उपविजेता रहीं। दून विश्वविद्यालय को अंग्रेजी अनुभाग का टीम पुरस्कार मिला। वहीं हिंदी अनुभाग में पंतनगर विवि की गरिमा द्विवेदी ने सफलता हासिल की। जबकि माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल के अमृत प्रकाश उपविजेता घोषित हुए।
विज्ञापन

साथ ही दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय मथुरा को हिंदी अनुभाग का टीम विजेता घोषित किया गया। प्रतियोगिता में माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय, जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ली, चंडीगढ़ विश्वविद्यालय, दून विश्वविद्यालय आदि शामिल रहे। हिंदी की प्रतियोगिता पंतनगर विवि के सामाजिक विज्ञान एवं मानविकी विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. ब्रह्मचारी मोहन कुमार व पशु चिकित्सा अधिकारी, डॉ. मोहम्मद रियाज निर्णायक रहे। इस दौरान अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. बृजेश सिंह, अधिष्ठाता कृषि डॉ. शिवेंद्र कश्यप, प्राध्यापक डॉ. सुधीर कुमार गुरु व सह प्राध्यापक डॉ. अमन कांबोज भी मौजूद थेे। उन्होंने सभी प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया और मनोबल बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed