फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Take action to prepare criminals: DIG

अपराधियों का सिजरा तैयार कर करें कार्रवाई : डीआईजी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
Take action to prepare criminals: DIG
बाजपुर कोतवाली में निरीक्षण के दौरान रसोई में गंदी टेबिल देखते डीआईजी जोशी। - फोटो : BAZPUR
काशीपुर/बाजपुर। डीआईजी (कुमाऊं) जगतराम जोशी ने सोमवार को काशीपुर कोतवाली में काशीपुर, आईटीआई और कुंडा थाना क्षेत्र के अधीनस्थ पुलिस कर्मियों की समीक्षा बैठक ली। डीआईजी ने कहा कि चौकी और थानेवार अपराधियों का सिजरा तैयार किया जाए, ताकि उनकी गतिविधियों पर निगरानी रख सक्रिय अपराधियों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन

डीआईजी ने आरक्षियों को थानेवार खड़ा कर बीट बुक तलब की तो आरक्षी बगले झांकते नजर आए। कुछ आरक्षियों से उनकी बीटों के अपराधियों के बारे में पूछा तो वह पूरी जानकारी नहीं दे पाए। इस पर डीआईजी ने अधिकारियों को बीट सूचना तंत्र मजबूत करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने सीओ मनोज ठाकुर को निर्देशित किया कि वह अपने नेतृत्व में टीमें गठित कर अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए जरूरत पड़े तो गुंडा एवं गैंगस्टर एक्ट जैसी कठोर कार्रवाई करें। बाद में डीआईजी ने कोतवाली का निरीक्षण कर ओआर (अर्दली रूम) मुआयना भी किया। वहां एसपी (क्राइम) प्रमोद कुमार, एएसपी डॉ. जगदीश चंद्र, सीओ मनोज ठाकुर, कोतवाल काशीपुर चंद्रमोहन सिंह, कोतवाल जसपुर यूएस दानू, कुंडा इंस्पेक्टर जगदीश सिंह देउपा, थाना प्रभारी राजेश यादव, आईटीआई थाना प्रभारी कुलदीप अधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, बाजपुर कोतवाली के निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने जेआर जोशी ने सफाई व्यवस्था और प्रथम तल पर बने कमरों की पुताई नहीं होने पर नाराजगी जताई। कोतवाली परिसर में बनी रसोई के निरीक्षण के दौरान गंदगी दिखने पर उन्होंने अधीनस्थों को फटकार लगाई। डीआईजी ने कहा कि हर रविवार को दो घंटे थानों में सफाई अभियान चलाएं। सीओ कमला बिष्ट और इंस्पेक्टर एनबी भट्ट को लंबित विवेचनाओं सहित अन्य मामलों का निस्तारण और इनामी बदमाशों को पकड़ने के निर्देश दिए।

इससे पहले डीआईजी ने गार्ड आफ आनर लिया। डीआईजी ने कहा कि थाने पहुंचने वाले पीड़ितों और सीनियर सिटीजनों के साथ पुलिस शालीनता से पेश आए। पंचायत चुनावों को लेकर डीआईजी ने गदरपुर और बाजपुर थानों के प्रभारियों को होमवर्क करने की नसीहत दी। वहां एसपी क्राइम प्रमोद कुमार, एएसपी डॉ. जगदीश चंद, सीओ कमला बिष्ट, कोतवाल एनबी भट्ट सहित अन्य स्टाफ मौजूद था।

बाजपुर कोतवाली निरीक्षण के बाद पुलिस स्टाफ की बैठक लेते डीआईजी जोशी।

बाजपुर कोतवाली निरीक्षण के बाद पुलिस स्टाफ की बैठक लेते डीआईजी जोशी।- फोटो : BAZPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed