{"_id":"625dbc47aad888018d15982c","slug":"take-action-on-tax-evasion-agarwal-kashipur-news-hld459882318","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैक्स चोरी में लिप्त व्यापारियों पर करें कार्रवाई : अग्रवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैक्स चोरी में लिप्त व्यापारियों पर करें कार्रवाई : अग्रवाल
काशीपुर के आईजीएल में राज्यकर विभाग की समीक्षा बैठक करते वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल। संवाद
- फोटो : KASHIPUR
Link Copied
काशीपुर। प्रदेश के वित्त मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल ने राज्यकर विभाग की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। टैक्स चोरी में लिप्त व्यापारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने को कहा।
विज्ञापन
सोमवार को आईजीएल गेस्ट हाउस में आयोजित बैठक में वित्त मंत्री को हल्द्वानी के संयुक्त आयुक्त कार्यपालक पीएस डुंगरियाल ने बताया कि उनके संभाग के लिए मुख्यालय से बीते वर्ष 27,569.32 लाख के सापेक्ष 33 फीसदी बढ़ोतरी करते हुए 35,161.23 लाख का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इसके सापेक्ष हल्द्वानी संभाग ने 37,281.28 लाख रुपये का टैक्स वसूल किया हैै। वहीं रुद्रपुर संभाग ने बताया कि ऊधमसिंह नगर में अधिकांश इंडस्ट्रीज होने के कारण निर्माता इकाइयां प्रांत से बाहर बिक्री करती हैं जिसके कारण इनवर्ड आईजीएसटी सेटलमेंट 47,077.00 लाख के सापेक्ष आउटवर्ड आईजीएसटी सेटलमेंट 95,422 लाख है।
विज्ञापन
वहीं बीते वर्ष आईजीएसटी सैटलमेट 31,808 लाख के सापेक्ष आउटवर्ड आईजीएसटी सेटलमेंट 63,012 लाख रुपये था, जबकि एसजीएसटी पेड इन कैश बीते वर्ष प्राप्त 38,591 लाख के सापेक्ष इस वर्ष 46,392 लाख रुपये प्राप्त हुआ, जो 20.21 फीसदी अधिक है। वित्त मंत्री ने अधिकारियों से सचल दल इकाइयों को रोड चैकिंग, ई-वे बिलों की जांच व सत्यापन करने और वादों का निस्तारण त्वरित गति से करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।