फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Take action on tax evasion: Agarwal

टैक्स चोरी में लिप्त व्यापारियों पर करें कार्रवाई : अग्रवाल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Take action on tax evasion: Agarwal
काशीपुर के आईजीएल में राज्यकर विभाग की समीक्षा बैठक करते वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल। संवाद - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। प्रदेश के वित्त मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल ने राज्यकर विभाग की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। टैक्स चोरी में लिप्त व्यापारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने को कहा।
विज्ञापन

सोमवार को आईजीएल गेस्ट हाउस में आयोजित बैठक में वित्त मंत्री को हल्द्वानी के संयुक्त आयुक्त कार्यपालक पीएस डुंगरियाल ने बताया कि उनके संभाग के लिए मुख्यालय से बीते वर्ष 27,569.32 लाख के सापेक्ष 33 फीसदी बढ़ोतरी करते हुए 35,161.23 लाख का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इसके सापेक्ष हल्द्वानी संभाग ने 37,281.28 लाख रुपये का टैक्स वसूल किया हैै। वहीं रुद्रपुर संभाग ने बताया कि ऊधमसिंह नगर में अधिकांश इंडस्ट्रीज होने के कारण निर्माता इकाइयां प्रांत से बाहर बिक्री करती हैं जिसके कारण इनवर्ड आईजीएसटी सेटलमेंट 47,077.00 लाख के सापेक्ष आउटवर्ड आईजीएसटी सेटलमेंट 95,422 लाख है।
विज्ञापन

वहीं बीते वर्ष आईजीएसटी सैटलमेट 31,808 लाख के सापेक्ष आउटवर्ड आईजीएसटी सेटलमेंट 63,012 लाख रुपये था, जबकि एसजीएसटी पेड इन कैश बीते वर्ष प्राप्त 38,591 लाख के सापेक्ष इस वर्ष 46,392 लाख रुपये प्राप्त हुआ, जो 20.21 फीसदी अधिक है। वित्त मंत्री ने अधिकारियों से सचल दल इकाइयों को रोड चैकिंग, ई-वे बिलों की जांच व सत्यापन करने और वादों का निस्तारण त्वरित गति से करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed