फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Take action on illegally operated ultrasound centers: DM

अवैध रूप से संचालित अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर करें कार्रवाई : डीएम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Take action on illegally operated ultrasound centers: DM
रुद्रपुर कलक्ट्रेट में जिला सलाहकार समिति की बैठक लेती डीएम। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। डीएम रंजना राजगुरु की अध्यक्षता में मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला सलाहकार समिति पीसीपीएनडीटी अधिनियम 1994 के तहत होने वाले कार्यों की समीक्षा की गई। डीएम ने अधिकारियों को पीसीपीएनडीटी अधिनियम का सही ढंग से अनुपालन कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने सीएमओ को निर्देश दिए कि जिले में संचालित अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर भ्रूण परीक्षण किसी भी दशा में न हो। जिन क्षेत्रों से शिकायतें आ रही हैं, उनको चिह्नित कर संबंधित अधिकारी समय-समय पर औचक निरीक्षण करें। उन्होंने अवैध रूप से संचालित अल्ट्रासाउंड केन्द्रों के खिलाफ अभियान चलाकर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला सलाहकार समिति के सदस्यों को भी आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने भ्रूण हत्या रोकने के लिए लोगों को अधिक से अधिक जागरूक करने के निर्देश दिए। इस दौरान समिति के समक्ष 10 अल्ट्रासाउंड केंद्र के पंजीकरण के आवेदन रखे गए, जिनमें आठ को स्वीकृति मिली। इसके साथ ही 11 अल्ट्रासाउंड और यूको मशीन के आवेदन नवीनीकरण के लिए आए थे। वहां एडीएम जगदीश चंद्र कांडपाल, डीजीसी बरीत सिंह, एसीएमओ डॉ. उदय शंकर, डॉ. हरेंद्र मलिक, डॉ. अखिलेश कुमार, डॉ. आरडी भट्ट, डॉ. संगीता त्रिपाठी, प्रदीप मेहर, सरोज सिंह ठाकुर, नसरीज कुरैशी, हीरा जंगपांगी, बिंदुवासनी आदि थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed