फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Sword-fighting skills on display at national competition; Rudrapur's Mannat wins gold.

Udham Singh Nagar News: राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चले तलवार के दांव, रुद्रपुर की मन्नत ने जीता गोल्ड

Mon, 28 Sep 2026 01:57 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 28 Sep 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Sword-fighting skills on display at national competition; Rudrapur's Mannat wins gold.
रुद्रपुर। सीबीएसई राष्ट्रीय फेंसिंग चैंपियनशिप के दूसरे दिन रोमांचक मुकाबले हुए। देशभर से आए खिलाड़ियों ने फॉयल, एपी और सेबर स्पर्धाओं में दमखम दिखाया। दो अक्तूबर तक चलने वाली प्रतियोगिता में देशभर के 1500 से अधिक खिलाड़ी भागीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

रविवार को मेजबान डीपीएस रुद्रपुर का दबदबा रहा। जूनियर महिला फॉयल वर्ग में रुद्रपुर की मन्नत कौर ने स्वर्ण पदक और श्विति कुमार ने रजत पदक जीतकर स्कूल और जिले का नाम रोशन किया। मुंबई की फातिमा खान रिदा और गाजियाबाद की शानवी वर्मा को कांस्य मिला। कैडेट महिला सेबर वर्ग में पंजाब की नव्या शर्मा ने बेंगलुरु की कांटा थारुणिका को हराकर गोल्ड जीता। संस्कृति मॉडर्न की गीतिका चौहान और शिव नादर स्कूल नोएडा की नंदिनी जैन को कांस्य मिला। कैडेट पुरुष सेबर में आर्मी पब्लिक स्कूल रुड़की के वंश ने स्वर्ण, करनाल के रैयान रैयान को रजत, मणिपुर के किशोरजीत सिंह और रुड़की के ही नैन ध्रुव को कांस्य पदक मिला। मुख्य अतिथि मुख्य कोषाधिकारी पंकज शुक्ला, पंतनगर विश्वविद्यालय के प्रो. संजीव सुमन और अंकित बंसल ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed