फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   African Swine Fever: Seven Pigs report positive in Rudrapur

African Swine Fever: कुमाऊं में भी अफ्रीकन स्वाइन फीवर का अटैक, सात की रिपोर्ट पॉजिटिव

Wed, 27 Jul 2022 11:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Wed, 27 Jul 2022 11:24 AM IST
सार

गढ़वाल मंडल में स्वाइन फीवर की आशंका के बीच कुमाऊं के ऊधमसिंह नगर जिले से सूअरों के 15 सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे।

विज्ञापन
African Swine Fever: Seven Pigs report positive in Rudrapur
अफ्रीकी स्वाइन फीवर - फोटो : twitter

विस्तार

उत्तराखंड के रुद्रपुर में अफ्रीकन स्वाइन फीवर की पुष्टि के लिए जिले से लिए गए 15 सैंपलों में से सितारगंज, काशीपुर और दिनेशपुर में सात सैंपल पॉजिटिव आए हैं। पशुपालन विभाग ने पालकों के सूअरों को आइसोलेट करने के निर्देश दिए हैं। अब विभाग की ओर से स्वाइन फ्लू पाए जाने वाले क्षेत्रों में सर्विलांस का कार्य किया जा रहा है। 

विज्ञापन


गढ़वाल मंडल में स्वाइन फीवर की आशंका के बीच कुमाऊं के ऊधमसिंह नगर जिले से सूअरों के 15 सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। मंगलवार को पशुपालन विभाग के पास आई रिपोर्ट में सात सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं। विभाग की ओर से सितारगंज, काशीपुर और दिनेशपुर में अन्य सूअरों के भी सैंपल लिए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


पशुपालन विभाग के मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एसबी पांडेय ने कहा कि 18 जुलाई को सूअरों के सीरम सैंपल लैब में भेजे गए थे। अन्य सूअरों में अभी वायरस नहीं फैला है। वहीं किसी भी सूअर में बुखार के लक्षण भी नहीं दिख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर किसी सूअर की स्वाइन फीवर के चलते मौत होती है तो उसकी किडनी भोपाल स्थित लैब जांच के लिए भेजी जाएगी। उन्होंने कहा कि पशु चिकित्सकों को सतर्क रहने के निर्देश दे दिए हैं। डॉ. पांडेय ने बताया कि स्वाइन फीवर की पुष्टि वाले सूअरों में अभी कोई लक्षण नहीं दिखाई दे रहे हैं, फिलहाल स्थिति सामान्य है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed