फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   suicide due to mental depression hanging on fen

युवक ने फांसी लगाकर दे दी जान, मजदूरी न मिलने की वजह से था परेशान

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2020 05:51 PM IST
विज्ञापन
suicide due to mental depression hanging on fen
काशीपुर। जसपुर खुर्द पाकीजा कॉलोनी निवासी सलीम अहमद (30) रमजानी का विवाह 3 वर्ष पूर्व जनपद मुरादाबाद थाना भगतपुर के ग्राम बेरखेड़ी निवासी नर्गिस के साथ हुआ था। इस दंपति के कोई संतान नहीं है। सलीम की पत्नी नरगिस डेढ़ माह पूर्व अपने मायके गई हुई थी। लॉकडाउन के चलते हुए वह अपनी ससुराल वापस नही लौट सकी थी। इस दौरान मजदूरी न मिलने के चलते सलीम की नशे की लत पूरी नहीं हो पा रही थी। जिससे वह अवसाद की स्थिति में पहुंच गया था। शुक्रवार की शाम करीब 7 बजे उसने अपने कमरे में रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पिता की 15 दिसम्बर को कचहरी परिसर में निर्माणाधीन टंकी पर लकड़ी की फंटियों में दबने से मौत हो गई थी। परिवार में विधवा मां अकीला के अलावा भाई सरफराज व दो बहनें शमा व परवीन है। उसकी दो बहनों की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed