फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Sucide in Pantnagar

फंदे से लटका मिला पंत विवि का लैब असिस्टेंट का शव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Sucide in Pantnagar
पंतनगर। जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान महाविद्यालय में लैब असिस्टेंट के पद पर कार्यरत युवक का शव फंद पर लटका मिला। मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

यूपी के फतेहपुर जिले के निवासी उदयभान सिंह विश्वविद्यालय की प्रिंटिंग प्रेस में स्थायी कर्मचारी थे। वह परिसर की झा कालोनी में सपरिवार रहते थे। उनके परिवार में पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा था। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। लगभग दो साल पहले बीमारी के चलते उदयभान का निधन हो गया था। इसके बाद लगभग एक साल पहले उनके बेटे तेजेंद्र सिंह उर्फ तेजा (24) को मृतक आश्रित कोटे से लैब असिस्टेंट पद पर गृह विज्ञान महाविद्यालय में नियुक्ति मिल गई थी। तेजेंद्र की बहन के अनुसार पैतृक मकान में कुछ मरम्मत कार्य करवाने के लिए लगभग एक महीने पहले उनकी मां गांव गई थीं और घर पर सिर्फ दोनों भाई-बहन ही थे। शनिवार रात लगभग साढ़े नौ बजे तेजा घर आया और अपने कमरे का दरवाजा बंद कर सोने चला गया। रात 12 बजे के आसपास उसने भाई के कमरे में झांककर देखा तो वह फंदे से लटका था। वह भाई के जिंदा होने की आस में किसी तरह दरवाजा खोलकर अंदर पहुंची और हिम्मत जुटाकर फंदे को काट दिया। इसी बीच उसकी चीख पुकार सुनकर पड़ोसी इकट्ठा हो गए और तेजा को विवि के चिकित्सालय में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed