खटीमा। 19वीं राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में क्षेत्र के ऐम शूटिंग क्लब के सदस्य ने अपने लक्ष्य पर सटीक निशाना लगाते हुए दो स्वर्ण, एक रजत तथा दो कांस्य पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता एक से 10 फरवरी तक देहरादून में संपन्न हुई। प्रतियोगिता में महिला वर्ग में रोशनी भंडारी एवं पुरुष वर्ग में पंकज चंद ने 10 मीटर राइफल में दो स्वर्ण, हरजपीश सिंह ने एक रजत और 10 मीटर पिस्टल में नवरूप सिंह ने दो कांस्य पदक जीते।
प्रतियोगिता में पार्थ बोहरा, पायल चुफाल, रजत चंद, दिवलीन कौर और सूरज चंद सहित सभी नौ शूटरों ने आगामी प्री नेशनल शूटिंग प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया। कोच नवीन चंद ने बताया कि आगामी प्रतियोगिताओं में क्षेत्र के अन्य शूटर शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे। प्रतियोगिता में उत्तराखंड राइफल एसोसिएशन अध्यक्ष नरायन सिंह राणा मौजूद थे। (संवाद)