फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   students always come in merit

हर साल मेरिट में आते है विद्यार्थी

Wed, 25 May 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Wed, 25 May 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
 students always come in merit
टापर - फोटो : अमर उजाला

रामलाल सिंह चौहान विद्या मंदिर के मेधावियों ने एक बार फिर जिले के विद्यालयों में ही नहीं बल्कि प्रदेश के विद्यार्थियों की अपेक्षा मेरिट सूची में सबसे ज्यादा स्थान पाकर डंका बजाया है। अब तक इस विद्यालय के 52 विद्यार्थी इंटरमीडिएट और 36 विद्यार्थी हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा की प्रदेश की मेरिट में स्थान प्राप्त कर चुके हैं। 

विज्ञापन


विद्यालय प्रधानाचार्य बलकरन सिंह ने कहा कि वह इसका श्रेय विद्यालय के व्यवस्थापक मदन पाल सिंह, प्रबंध कारिणी के सदस्यों और गुरुजनों को जाता है। उन्होंने बताया कि शुरू से ही हाईस्कूल, इंटरमीडिएट के आठ छात्रों को एक शिक्षक को गोद दे दिया जाता है। वह शिक्षक छात्र/छात्रा के घर जाकर अभिभावक से संपर्क कर उसके पढ़ाई के बारे में जानकारी लेते हैं। 
विज्ञापन


उसकी पढ़ाई से संबंधित हर समस्या को दूर करने का प्रयास करते हैं। क्षेत्र के विद्यालयों के अनुभवी वरिष्ठ शिक्षकों को विद्यालय में बुलाकर उनका मार्ग दर्शन वह स्वयं लेते हैं तथा छात्रों को दिलवाते हैं। चार बार प्रीबोर्ड परीक्षा उनके विद्यालय में ही करायी जाती है। प्रार्थना सभा में महापुरुषों के संघर्षों के दिनों की छात्र/छात्राओं को जानकारी दी जाती है कि किन-किन विषम परिस्थितियों में उन्होंने अपना मुकाम हासिल किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ताकि छात्र/छात्रा भी उनके जीवन से प्रेरणा ले सकें। वह स्वयं भी छात्र/छात्राओं से संपर्क कर पढ़ाई की जानकारी लेते रहते हैं। इस वर्ष उनके विद्यालय का हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट की मेरिट लिस्ट में टॉप थ्री, टॉप फाइप में क्यों नहीं आया, इस बात का उन्हे और प्रबन्धकारिणी के सदस्यों को अफसोस है।  वह शिक्षकों की बैठक कर इस विषय पर मंथन करेंगे। यदि कोई कमी रह गई है तो उसे दूर करने का प्रयास करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed