फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Strike ends at Bazpur College

डिग्री कालेज में छात्रों भूख हड़ताल चौथे दिन समाप्त

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
Strike ends at Bazpur College
बाजपुर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सीटें बढ़ाने और चालीस फीसदी अंकों पर प्रवेश को लेकर चल ही छात्रों की भूख हड़ताल शनिवार को समाप्त हो गई। कॉलेज की प्राचार्य डॉ. कमला चंयाल के आश्वासन के बाद छात्रों ने हड़ताल स्थगित की।
विज्ञापन

बता दें कि महाविद्यालय में चालीस फीसदी अंकों पर प्रवेश और सीटें बढ़ाने को लेकर छात्रों ने दो दिन क्रमिक अनशन किया। इसके बाद छात्र मयंक दिवाकर, दानिश और अभिषेक ने भूख हड़ताल शुरू कर दी। भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों की शुक्रवार को अचानक तबियत बिगड़ने गई, जिस पर प्रशासन ने छात्रों को सीएचसी में भर्ती कराया। इलाज के घंटे भर बाद ही छात्रों ने कॉलेज में जाकर फिर से भूख हड़ताल शुरू कर दी। शनिवार को हड़ताल के चौथे दिन प्राचार्या डॉ. कमला चंयाल अनशन स्थल पर पहुंची और छात्रों से बातचीत की। आश्वासन मिलने के बाद छात्रों ने भूख हड़ताल स्थगित कर दी। प्राचार्या डॉ. चंयाल और शहीद भगत सिंह के परपौत्र गोल्डी ने छात्रों को जूस पिलाकर अनशन तोड़ा। वहां डॉ. नगेंद्र द्विवेदी, डॉ. विमल कुमार लखटकिया, डॉ. विकास रंजन, डॉ. सत्यप्रकाश शर्मा, रजत भंडारी, रोशन पटेल, दिनेश, प्रदीप कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed