फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Strict action will be taken against those who beat up people on suspicion of theft

Udham Singh Nagar News: चोरी के शक में मारपीट करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Strict action will be taken against those who beat up people on suspicion of theft
रुद्रपुर। जिले में चोरी के शक में हो रही मारपीट की घटनाओं को पुलिस ने गंभीरता से लिया है। एसएसपी ने शक के आधार पर मारपीट करने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि इस प्रकार की घटनाएं न केवल कानून के विरुद्ध हैं बल्कि सामाजिक शांति और व्यक्ति की गरिमा के लिए भी खतरा हैं।
विज्ञापन


दरअसल चोरी की घटनाओं के बाद लोगों के बीच कई तरह की अफवाहें हैं। लोग इलाके में घूम रहे संदिग्ध लोगों के साथ मारपीट कर रहे हैं। दो अगस्त को दिनेशपुर में सुनील राजपूत नाम के युवक को कुछ लोगों ने चोर समझकर बुरी तरह पीटा था। सुनील की मां फूलवती की शिकायत पर पुलिस ने सुकुमार सरकार, सोनू और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। दिनेशपुर के ग्राम चंडीपुर में स्विगी कंपनी के डिलीवरी बॉय जयप्रकाश को पार्सल की लोकेशन न मिलने पर स्थानीय लोगों ने चोर समझकर पीट दिया था। इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर गगन सिंह, सत्यजीत, हरेंद्र मंडल, दिनेश मंडल एवं अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। इधर कुछ और घटनाएं भी हुई थी, मगर पुलिस में शिकायत नहीं की थी। अब चोरी के शक में हो रही मारपीट को पुलिस ने संजीदगी से लिया है। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने कहा कि किसी व्यक्ति पर केवल संदेह के आधार पर हमला, अपमानित करना या रोकना कानूनन अपराध है। पुलिस इन मामलों को गंभीरता से लेते हुए कड़ी कानूनी कार्रवाई कर रही है। समाज में भय और अराजकता फैलाना कानूनन अपराध है। उन्होंने जनता से अपील की है कि यदि किसी पर संदेह हो तो डायल 112 या नजदीकी थाने को तुरंत सूचना दें। संदिग्ध को पकड़कर पुलिस के हवाले करें, लेकिन किसी भी तरह की मारपीट, अपमान या बंधक बनाने से बचें। शांति बनाए रखें और अफवाहों या भावनात्मक आवेश में आकर कोई भी निर्णय न लें।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed