फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Stones were pelted at the house at midnight, iron gate was broken

Udham Singh Nagar News: आधी रात घर पर किया पथराव, लोहे का गेट तोड़ा

Sat, 26 Apr 2025 12:54 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 26 Apr 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Stones were pelted at the house at midnight, iron gate was broken
रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप में दबंगों ने आधी रात एक घर पर पथराव कर लोहे का गेट तोड़ डाला। इस दौरान दबंगों ने गाली-गलौज कर बेटी को जान से मारने की धमकी दे डाली। पुलिस ने एक नामजद सहित छह आरोपियों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


श्मशान घाट रोड आजादनगर निवासी रेखा यादव ने थाने में तहरीर दी। इसमें कहा कि 24 अप्रैल की आधी रात उसके घर पर राहुल अपने पांच दोस्तों को लेकर पहुंचा। उसने गालीगलौज करते हुए घर का लोहे का गेट तोड़ दिया। इसके बाद घर पर ईंट-पत्थर फेंके। आरोपी ने बेटी को घर से बाहर निकालने के लिए कहते हुए उसे जान से मार देने की धमकी दी। उसका कहना था कि वह परिवार के किसी सदस्य को नहीं छोड़ेगा। उसने अंगद भारद्वाज निवास नारायण कालोनी को भी धमकी दी गई है और घटना की रिकॉर्डिंग उसके पास मौजूद है। उसने हेल्पलाइन नंबर 112 पर कॉल कर सूचना दर्ज कराई है। उसको और परिवार को आरोपियों से जान माल का खतरा है। पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed