फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   State level police Championship

Udham Singh Nagar News: हैंडबाल में 46 पीएसी, यूएस नगर, 31पीएसी व आईआरबी द्वितीय सेमीफाइनल में पहुंची

Tue, 31 Oct 2023 01:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 31 Oct 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
State level police Championship
रुद्रपुर 46वीं वाहिनी पीएसी में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते डीआईजी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत। - फोटो : Samvad
46वीं वाहिनी पीएसी में तीन दिनी 21वीं प्रादेशिक अंतर वाहिनी वॉलीबाल क्लस्टर प्रतियोगिता का शुभारंभ
विज्ञापन

रुद्रपुर। 21वीं प्रादेशिक अंतर वाहिनी वॉलीबाल क्लस्टर की हैंडबाल प्रतियोगिता में 46वीं पीएसी, यूएस नगर, 31वीं पीएसी व आईआरबी द्वितीय ने नॉकआउट प्रतियोगिता में विजय प्राप्त कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
सोमवार को 46वीं वाहिनी में तीन दिनी 21वीं प्रादेशिक अंतर वाहिनी पुलिस वॉलीबाल क्लस्टर प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि डीआईजी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने किया। तीन दिनों तक आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में उत्तराखंड पुलिस की 16 टीम में 10 जिले, पांच वाहिनी व जीआरपी उत्तराखंड के कुल 308 महिला और पुरुष खिलाड़ियों ने वॉलीबाल, हैंडबाल, बास्केटबाल, टीटी, सेपकटाकरा और योग प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि के समक्ष उद्घाटन मैच में 46वीं वाहिनी पीएसी व जिला चंपावत के मध्य हैंडबाल प्रतियोगिता का मुकाबला किया गया, इसमें 46वीं वाहिनी पीएसी विजयी रही। वॉलीबाल प्रतियोगिता में देहरादून, हरिद्वार, 31वीं वाहिनी पीएसी, आईआरबी प्रथम व द्वितीय, 46पीएसी, टिहरी गढ़वाल व चंपावत की नॉकआउट प्रतियोगिता में विजयी प्राप्त कर अगले चरण में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बास्केटबाल स्पर्धा में 31पीएसी, 40पीएसी, आईआरबी प्रथम व आईआरबी द्वितीय व नॉक आउट प्रतियोगिता में विजय प्राप्त कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। वहां 46वीं वाहिनी के सेनानायक पंकज भट्ट, उप सेनानायक डॉ. हरीश वर्मा, शिविर पाल अजय कुमार आर्य, निरीक्षक खुशाल सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed