फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Some Congress and BJP worker Joins AAP

भाजपा व कांग्रेस छोड़ ली आप की सदस्यता 17-09-57

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Some Congress and BJP worker Joins AAP
काशीपुर में आप की सदस्यता ग्रहण करते भाजयुमो नेता मुकेश चावला। - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी व प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा व कांग्रेस समेत अन्य दलों के कई कार्यकर्ताओं ने आप की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन

आप के प्रदेश प्रभारी एवं दिल्ली के विधायक दिनेश मोहनिया और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर बुधवार को काशीपुर पहुंचे। यहां एक कार्यक्रम में दोनों ने अन्य दलों से आए लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। पार्टी में शामिल होने वालों में भाजयुमो के पूर्व जिला महामंत्री मुकेश चावला, कांग्रेसी नेता मनोज कौशिक, प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री अमन बाली, भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विक्की सौदा, भाजयुमो मंडल महामंत्री माधव ढींगरा, विवेक कुमार शुक्ला, नीरज रस्तोगी, नितिन गौतम व फरीद मलिक, मोहसिन, आसिफ, बसपा नेता नूर हसन नूरा, सचिन गौतम, दीपक कुमार, मुमताज मंसूरी, संदीप सिंह संधू, राजा पठान, रजा खान, कपिल, कुंदन राजपूत, कुशाग्र, आदित्य चौधरी, विकास, विनय आदि थे। आप नेताओं ने जसपुर, काशीपुर, बाजपुर व गदरपुर के विधानसभा प्रभारियों की बैठक ली। बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने के निर्देश दिए। वहां देवेंद्र कोटलिया, जीतू फुलारा, नवीन जोशी, मयंक शर्मा, केके जोशी, अभिताभ सक्सेना, राजेन्द्र सक्सेना, एचसी जोशी, शिवम, आमिर हुसैन, ममता शर्मा आदि थे।
विज्ञापन

इधर दिनेश मोहनिया ने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनावों में पार्टी एक मजबूत विकल्प के रूप में उभरेगी। पार्टी बिजली, पानी, स्वास्थ्य जैसे जरूरी मुद्दों को लेकर चुनाव में उतरेगी। राज्य में 10800 बूथों पर कार्यकर्ताओं का मजबूत नेटवर्क तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed