{"_id":"6431bb294fa356eaa200fa44","slug":"smack-smegling-in-usnagar-rudrapur-news-c-8-1-106475-2023-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: ट्रांजिट कैंप और मझौला में दो स्मैक तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: ट्रांजिट कैंप और मझौला में दो स्मैक तस्कर गिरफ्तार
Sun, 09 Apr 2023 12:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 09 Apr 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप और खटीमा के मझौला क्षेत्र में पुलिस ने दो स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनसे 117 ग्राम स्मैक, इलेक्ट्रॉनिक पॉकेट तराजू बरामद हुआ। दोनों आरोपी बरेली से स्मैक लाने के बाद पुड़िया बनाकर नशे के आदी लोगों को बेचते थे। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेजा है।
एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने शनिवार को पुलिस कार्यालय में पत्रकार वार्ता की। उन्होंने बताया कि खटीमा के मझोला चौकी क्षेत्र में पुलिस टीम ने शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर राधा स्वामी सत्संग के सामने से ग्राम बनगवां खटीमा निवासी विक्रम सिंह उर्फ विक्की को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 104.10 ग्राम स्मैक और इलेक्ट्रॉनिक पॉकेट तराजू बरामद किया गया। इन दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया गया है। तस्कर को पकड़ने वाली टीम को एसएसपी ने ढाई हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की। इस टीम में शामिल सिपाही हरेंद्र सिंह को मैन ऑफ द मंथ घोषित किया।
इधर ट्रांजिट कैंप थाने की टीम ने शुक्रवार को फुलसुंगी तिराहे के पास वार्ड नंबर दो राजा काॅलोनी ट्रांजिट कैंप निवासी आकाश गंगवार उर्फ मोंटू को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 12.81 ग्राम स्मैक और मोबाइल फोन बरामद हुआ। वह सिडकुल की एक कंपनी में श्रमिक भी रह चुका है। प्रेसवार्ता में एसपी सिटी मनोज कत्याल और सीओ सितारगंज ओमप्रकाश शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
पुलभट्टा पुलिस ने नशे के 25 इंजेक्शन के साथ एक युवक पकड़ा
रुद्रपुर। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने पुलिस कार्यालय में बताया कि शुक्रवार को पुलभट्टा थाना मंदिर के पास बहेड़ी रोड पर एसओ कमलेश भट्ट की अगुवाई में पुलिस टीम ने चेकिंग की। इस दौरान वार्ड नंबर 11 सुनहरी किच्छा निवासी शकील सलमानी उर्फ गुड्डू उर्फ नन्हे को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से छह ग्राम स्मैक, नशे के 25 इंजेक्शन, एक लाइटर, दो डिस्पोजेबल सीरिंज, एक मोबाइल फोन और 840 रुपये बरामद किए गए। आरोपी ने बताया कि वह बहेड़ी के एक मेडिकल स्टोर से नशीले इंजेक्शन लाकर किच्छा क्षेत्र में बेचता है। वह एक ग्राम स्मैक से दस पुड़िया बनाता है। नशे के आदी लोगों को एक इंजेक्शन और एक पुड़िया 500 रुपये में बेचता है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया है।
सीरिंज गर्म कर इंजेक्शन और स्मैक मिलाकर करता है नशा
रुद्रपुर। पुलभट्टा पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी शकील सलमानी ने नशा लेने के लिए अपनाया जाने वाला तरीका बताया। पहले वह एक दवा में स्मैक मिलाते हैं और इसके बाद सीरिंज को गर्म करते हैं। सीरिंज के गर्म होने के बाद उसे हाथों के नशों में गोदकर शरीर में नशे की डोज पहुंचाते हैं। सीरिंज गर्म होने की वजह से यह नशा शरीर में जल्दी फैलता है। वह खुद भी इसी तरह से नशा करता है और क्षेत्र में कई युवा भी ऐसे ही नशा करने के आदी हैं।