{"_id":"681e52d1eeddfa326a0a97d7","slug":"slow-running-of-sarathi-portal-affected-work-rudrapur-news-c-242-1-shld1004-124510-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: सारथी पोर्टल धीमा चलने से कामकाज हुए प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: सारथी पोर्टल धीमा चलने से कामकाज हुए प्रभावित
Sat, 10 May 2025 12:39 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 10 May 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। परिवहन विभाग का ई-गवर्नेंस एप्लीकेशन पोर्टल सारथी धीमा चलने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोगों को प्रवर्तन संबंधी कार्य कराने के लिए काफी देर इंतजार करना पड़ा।
शुक्रवार दोपहर से सारथी पोर्टल में दिक्कत आने से ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीकरण, परमिट, कराधान और प्रवर्तन से संबंधित काम चालान का निपटारा आदि प्रभावित हो गया। पोर्टल पूरी तरह से ठप तो नहीं हुआ, लेकिन पोर्टल की स्पीड काफी धीमी हो गई।
इससे एक ही व्यक्ति का काम होने में काफी समय लग रहा था। कार्यालय पटलों की खिड़कियों के पास लोगों की भीड़ लगी रही। एआरटीओ (प्रशासन) मोहित कोठारी ने बताया कि पोर्टल का संचालन मुंबई से होता है।
विज्ञापन
पोर्टल पूरी तरह से ठप नहीं हुआ था। पोर्टल काफी धीमा चल रहा था। इस वजह से काम गति पर कुछ असर पड़ा। पोर्टल की खराबी जल्द ठीक होने की उम्मीद है।