फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Six Unregistered Clinics Sealed; Two Issued Notices

Udham Singh Nagar News: बिना पंजीकृत छह क्लीनिक सील, दो थमाया नोटिस

Fri, 08 May 2026 01:29 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 08 May 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Six Unregistered Clinics Sealed; Two Issued Notices
काशीपुर। स्वास्थ्य विभाग ने बिना पंजीकरण चल रहे क्लीनिकों के खिलाफ अभियान चलाकर काशीपुर, बाजपुर और गदरपुर में छह क्लीनिक बंद कराए गए हैं। जबकि दो को नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बिना पंजीकरण संचालित क्लीनिकों के खिलाफ अभियान चलाया। यह अभियान गदरपुर अस्पताल में तैनात डॉ. सुधीर गुप्ता के नेतृत्व में गठित टीम ने चलाया है। इस दौरान क्लीनिक क्लीनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट के तहत पंजीकृत नहीं पाए गए। यहां बिना वैध दस्तावेज के मरीजों का उपचार होता मिला।
विज्ञापन

डॉ. सुधीर गुप्ता ने बताया कि टीके मालाकार क्लीनिक गदरपुर, उजाला क्लीनिक काशीपुर, डॉ. अंकित क्लीनिक काशीपुर, बंगाली क्लीनिक काशीपुर, गुरुनानक डायग्नोस्टिक सेंटर बाजपुर, सेवा डेंटल क्लीनिक बाजपुर व सिंह क्लीनिक बाजपुर को बंद कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं आस्था क्लीनिक काशीपुर व उत्तराखंड हॉस्पिटल गदरपुर को नोटिस जारी किए गए हैं। बताया कि बिना पंजीकरण के संचालित हो रहे सभी अवैध क्लीनिकों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।
------
स्वास्थ्य टीम ने मारा छापा, अल्ट्रासाउंड की तीन मशीनें सील



बाजपुर। सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग टीम ने क्षेत्र के पांच अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर छापेमारी की। इस दौरान नियमों की अनदेखी और रेडियोलॉजिस्ट की अनुपस्थिति मिलने पर तीन मशीनों को सील कर दिया गया। बृहस्पतिवार को डिप्टी सीएमओ डॉ. एसपी सिंह के नेतृत्व में टीम ने सरकारी अस्पताल और निजी केंद्रों पर जाकर निरीक्षण किया।




इस दौरान एएसबी अल्ट्रासाउंड सेंटर और एस एक्स-रे एंड अल्ट्रासाउंड सेंटर में कोई भी रेडियोलॉजिस्ट उपस्थित नहीं मिला जबकि रेडियोलॉजिस्ट की गैर-मौजूदगी में सेंटर का संचालन नहीं किया जा सकता। खामियां मिलने पर टीम ने दोनों मशीनों को सील कर दिया। इधर, उप जिला चिकित्सालय में दो मशीनों में से एक खराब पाई गई जिस पर टीम ने मौके पर मशीन को सील कर दिया। वहीं चकरपुर रोड स्थित राज डायग्नोस्टिक सेंटर और दीनदयाल हार्ट केयर सेंटर के अभिलेखों की जांच की गई। मौके पर जिला समन्वयक प्रदीप मेहर और गोपाल आर्य सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि जिन केंद्रों पर चिकित्सक नहीं होने के कारण मशीनें सील की गई हैं। उन सेंटरों पर रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती होने पर के बाद संचालन की अनुमति दी जाएगी। सीएमओ ने बताया कि जिलेभर में पीसी-पीएनडीटी एक्ट का सख्ती से पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed