{"_id":"5731ee4d4f1c1b7651919ac5","slug":"six-passenger-trains-will-stop-at-rudrapur-halt-from-may-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"16 मई से रुद्रपुर हाल्ट पर रुकेंगी छह पैसेंजर ट्रेने ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
16 मई से रुद्रपुर हाल्ट पर रुकेंगी छह पैसेंजर ट्रेने
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Updated Tue, 10 May 2016 07:51 PM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर हाल्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टांडा क्रॉसिंग पर बने नव निर्मित रुद्रपुर-सिडकुल हाल्ट स्टेशन पर 16 मई से चार अतिरिक्त पैसेंजर गाड़ियां रुकेंगी। हाल्ट की स्थापना के बाद पूर्वोत्तर रेलवे ने इस पर निर्णय लिया है।
विज्ञापन
रेल आंदोलन के अगवा रहे केशव कुमार पासी एक महीने से पैसेंजर गाड़ियों को यहां पर रोकने की मांग करते आ रहे थे। जिसे देखते हुए रेलवे ने इस पर अनुमति प्रदान कर दी।
विज्ञापन
बता दें कि रुद्रपुर-सिडकुल में हाल्ट का निर्माण कराने को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता केशव कुमार पासी लंबे समय से प्रयासरत थे। उन्हीं की पहल पर यहां पर हाल्ट का निर्माण किया गया। हाल्ट का निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद यहां पर दो रेल गाड़ियां रुकने लगी।
विज्ञापन
सामाजिक कार्यकर्ता एवं रेल आंदोलन के अगवा रहे केशव पासी ने इस संबंध में पूर्वोत्तर रेलवे के अधिकारियों को अवगत कराया जिसके बाद रेलवे ने रुद्रपुर हाल्ट पर चार अन्य पैसेंजर ट्रेन को रोकने की हरी झंडी प्रदान कर दी।
हाल्ट पर पैसेंजर रुकने से रोजाना ही यात्रियों को काशीपुर के लिए तीन गाड़ियां उपलब्ध रहेंगी। सभी पैसेंजर गाड़ियां यहां पर दिन के समय रुका करेंगी। यहां से रेलवे को बड़ी संख्या में यात्री भी मिल रहे हैं जिससे रेलवे भी उत्साहित नजर आ रहा है।
इधर उत्तरांचल युवा पंजाबी महासभा के अध्यक्ष सुनील ठुकराल ने पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक को पत्र लिखकर लालकुआं-अमृतसर साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन का रुद्रपुर-सिडकुल हाल्ट पर रुकने के लिए हरी झंडी प्रदान करने की मांग की है।