{"_id":"5edb3a328ebc3ea821498596","slug":"six-logo-par-case-enter62","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान से गुपचुप घर पहुंच गए छह लोग, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान से गुपचुप घर पहुंच गए छह लोग, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजपुर। एक पखवाड़े पहले राजस्थान से आकर गुपचुप तरीके से घर के अंदर रहने वाले छह लोगो पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
आरोप है कि गांव जबरान हरसान निवासी बलविंदर सिंह, प्रेमो बाई, शिवराज, सोनिया, रेखा, खेम सिंह लोग 23 मई को घर वापस लौटे थे। सभी लोग विलेज क्वारंटीन सेंटर में नहीं ठहरकर सीधे घर पर रहने लगे।
ग्रामीणों की शिकायत पर बरहैनी पुलिस ने बृहस्पतिवार को जांच पड़ताल की। कोतवाल संजय पांडेय ने सिपाही नंदकिशोर की ओर से उक्त छह लोगों के खिलाफ धारा 188, 269, 270, 51 (ख) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच एसआई संदीप पिलखवाल को सौपी गई है।
विज्ञापन