फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Sister accuses drug addict brother of assault dismissed from Uttarakhand Police Service in jaspur

CRIME: उत्तराखंड पुलिस सेवा से बर्खास्त नशेड़ी भाई पर बहन ने लगाए गंभीर आरोप, जानकर रह जाएंगे हैरान

Thu, 11 Jul 2024 01:04 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 11 Jul 2024 01:04 PM IST
सार

जसपुर में उत्तराखंड पुलिस सेवा से बर्खास्त अपने नशेड़ी भाई के खिलाफ बहन ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में परिवार के सदस्यों को मारपीट कर घायल करने और जलाकर मारने की धमकी देने की बात कही गई है।

विज्ञापन
Sister accuses drug addict brother of assault dismissed from Uttarakhand Police Service in jaspur
police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

जसपुर में उत्तराखंड पुलिस सेवा से बर्खास्त अपने नशेड़ी भाई के खिलाफ बहन ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में परिवार के सदस्यों को मारपीट कर घायल करने और जलाकर मारने की धमकी देने की बात कही गई है।

नादेही चीनी मिल निवासी ममता ने कहा कि उसका भाई गणेश प्रसाद नशे व सामान्य अवस्था में उसे, उसकी मां, भाई, बहन को बेवजह मारता रहता है। कुछ दिन पहले गणेश ने उसे और उसके भाई-बहन को धारदार हथियार से घायल कर दिया था।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand News: 24 दिन बाद मृतक हमलावर की मां ने तोड़ा दम, एक अन्य की भी हुई थी मौत; जानिए पूरा मामला?

विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही मां को जलाकर मारने की कोशिश भी की थी। छह जुलाई की देर रात शराब पीकर उसने परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की और उसके कपड़े फाड़ कर उसे घर के बाहर खड़ा कर दिया। साथ ही सिर पर डंडे से प्रहार किया, जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट आई है। कहा कि भाई गणेश धमकी देता है कि अगर छोटा भाई आएगा तो उसे भी जान से मार देगा या खुद मर जाएगा। बताया कि उसके भाई गणेश को उत्तराखंड पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। गणेश प्रसाद से उसे और उसके परिवार को जान हानि का खतरा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed