Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   'Safalta Samooh' (Success Group) is becoming self-reliant by creating products for festivals and celebrations.

Udham Singh Nagar News: तीज-त्योहार के उत्पाद बनाकर आत्मनिर्भर बन रहा सफलता समूह

Sat, 14 Nov 2026 01:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 14 Nov 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
'Safalta Samooh' (Success Group) is becoming self-reliant by creating products for festivals and celebrations.
रुद्रपुर। सफलता स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने मेहनत से आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश की है। कभी घर की चाहरदीवारी तक सीमित रहने वाली महिलाएं वर्तमान में रोजाना रोज 1000 रुपये से अधिक की आय अर्जित कर रही हैं।
विज्ञापन

सफलता समूह के सफल होने का राज उनकी दूरदर्शी सोच में है। सदस्या सोनी ने बताया कि 10 महिलाओं के इस समूह में सबके काम बंटे हैं। महिलाएं साल भर में होने वाले दीपावली, होली, छठ, नवरात्र, तीज समेत सभी छोटे-बड़े त्योहार से संबंधित उत्पाद तैयार करती हैं। कोई पूजा थाली बनाती है तो किसी का काम टी लाइट होल्डर, गणपति स्टैंड तो कोई मिट्टी के दीये बनाना है। सूप, डलिया, ठेकुआ,लड्डू, रंगोली भी महिलाएं तैयार करती हैं। निर्माण के अलावा महिलाओं ने पैकिंग, मार्केटिंग के कार्य भी बांटे हैं। काम बंटा होने से समय बचता है और कमाई बढ़ जाती है। समूह की अध्यक्ष ज्योति तिवारी ने बताया कि सफलता स्वयं सहायता समूह को नगर पालिका और बैंक से मदद मिली है। दिवाली पर समूह की महिलाओं ने हजारों डिजाइनर दीये, रंगोली के पैकेट और डेकोरेशन का सामान तैयार किया था। मुख्य बाजार में इनकी खूब मांग रही। अब छठ के लिए भी महिलाओं ने सूप, डलिया आदि उत्पाद भी खूब बिक रहे हैं।
विज्ञापन

रुद्रपुर नगर निगम प्रबंधक मनोज कुमार कर्नाटक ने कहा आने वाले समय में समूह अचार, पापड़ और सिलाई का काम शुरू करेगा, ताकि साल भर कमाई होती रहे। सफलता समूह की महिलाओं ने साबित कर दिया है कि हौसला हो तो छोटी शुरुआत से भी बड़ी सफलता मिल सकती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed