Uttarakhand News: 24 दिन बाद मृतक हमलावर की मां ने तोड़ा दम, एक अन्य की भी हुई थी मौत; जानिए पूरा मामला?
चंपावत में पाटी ब्लॉक के ग्राम पंचायत रमक के कोटा गांव में 24 दिन बाद मंगलवार रात मृतक हमलावर की मां की भी मौत हो गई है। पूर्व में हमलावर और एक दूसरे व्यक्ति की मौत हो चुकी है।
विस्तार
चंपावत में पाटी ब्लॉक के ग्राम पंचायत रमक के कोटा गांव में 24 दिन बाद मंगलवार रात मृतक हमलावर की मां की भी मौत हो गई है। पूर्व में हमलावर और एक दूसरे व्यक्ति की मौत हो चुकी है। बता दें कि 15 जून को रमक में मृतक दयानंद जोशी ने आपसी विवाद में बिरादरी के दो लोगों को चाकू मारकर घायल कर दिया था। चाकू मारने के बाद मृतक ने खुद पर भी जानलेवा वार किया था।
ये पढ़ें- Uttarakhand News: गोली मारने का मामला, खनन कारोबारी के भाई-भाभी और भतीजे पर केस दर्ज
पहले दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, अब दादी की भी मौत
पाटी ब्लॉक के रमक ग्राम पंचायत के कोटा गांव हुई घटना में पहले दो मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठा था। अब 24 दिन बाद दादी की भी मौत हो गई है। अब परिवार में मृतक हमलावर दयानंद की पत्नी, बहन, पिता और दयानंद के दो बच्चे हैं। मृतक के पिता बुजुर्ग होने के साथ ही विकलांग भी है।