{"_id":"6af76b662940b7f3430a84cc","slug":"changing-weather-takes-a-toll-on-health-rise-in-cold-and-cough-patients-at-hospitals-kashipur-news-c-235-1-ksp1007-151360-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: बदलता मौसम सेहत पर भारी, अस्पताल में बढ़े सर्दी-खांसी के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: बदलता मौसम सेहत पर भारी, अस्पताल में बढ़े सर्दी-खांसी के मरीज
Sat, 14 Nov 2026 01:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 14 Nov 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। मौसम के करवट बदलते ही शहर के सरकारी और निजी अस्पतालों में सर्दी-खांसी के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ गई है। सुबह-शाम की ठंड और दोपहर की तेज धूप के बीच तापमान में उतार-चढ़ाव लोगों की सेहत पर भारी पड़ रहा है। एलडी भट्ट राजकीय चिकित्सालय सहित निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की ओपीडी में मौसमी बीमारी के मरीज बढ़ रहे हैं।
अस्पताल की ओपीडी में सामान्य दिनों में सर्दी, जुकाम, बुखार के 15 से 20 लोग ही जांच कराने आते थे। इन दिनों ऐसे मरीजों की संख्या 50 से अधिक पहुंच गई है। बुजुर्गों को खांसी के साथ सांस लेने में तकलीफ और अस्थमा की समस्या भी बढ़ रही है। चिकित्साधिकारी डॉ. वरुण भारद्वाज ने बताया कि ठंडी हवा के संपर्क में आने से पुरानी बीमारियां भी उभर जाती हैं। इसके अलावा दमा, ब्रोंकाइटिस और साइनस के मरीजों की परेशानी भी बढ़ गई है। रात में ठंड बढ़ने से खांसी की समस्या ज्यादा होती है। सर्दी, जुकाम और बुखार मौसम के बदलाव में अधिक होता है। उन्होंने भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क लगाने और हाथों की सफाई का ध्यान रखने की अपील की है। उन्होंने बच्चों को ठंड में सुबह जल्दी नहलाने से बचने, उन्हें पौष्टिक आहार देने की सलाह दी है ताकि उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत बनी रहे।