फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Shot fired in controversy over comments on social media

सोशल मीडिया पर कमेंट के विवाद में चली गोली

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Shot fired in controversy over comments on social media
फायरिंग में घायल युवक। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। सोशल मीडिया पर बहस को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर सरेआम गोली चला दी गई। घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर हमलावरों की पहचान कर ली है। पुलिस ने सभी छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

रविवार पूर्वाह्न करीब साढ़े 11 बजे फुलसुंगी के एक निजी अस्पताल के बाहर फायरिंग की आवाज सुनकर लोग दहशत में आ गए। भागकर लोग मौके पर पहुंचे तो एक युवक घायल अवस्था में मिला। लोगों को आता देख हमलावर हवाई फायरिंग करते हुए मौके से भाग निकले। वहीं हमलावरों का जल्दबाजी में एक तमंचा भी मौके पर छूट गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। दिनदहाड़े फायरिंग की घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार ग्राम बिगवाड़ा निवासी शानुप्रताप (24) घर के पास ही दूध की डेयरी संचालित करता है। पुलिस ने बताया कि शिवम नाम के युवक की इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर उसने कुछ टिप्पणी कर दी थी, जिसके बाद ऑनलाइन विवाद हो गया था। शनिवार शाम को कुछ युवक उसकी डेयरी की दुकान पर भी पहुंचे थे जहां दोनों पक्षों के बीच काफी बहस हुई। कहा जा रहा है कि डेयरी की दुकान पर दोनों पक्षों में समझौता हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि शानुप्रताप का चचेरा भाई बीमार होने के चलते फुलसंगा के एक निजी अस्पताल में भर्ती है। उसे खाना देने के लिए वह रविवार पूर्वाह्न करीब साढ़े 11 बजे जा रहा था। इसी दौरान एक युवक ने शानु प्रतात को मौके पर देखा तो फोन कर अन्य साथियों को बुला लिया और शानु प्रताप से उलझ गए। इसी दौरान उस पर फायरिंग भी की गई, गोली युवक के गले को छूती हुई निकल गई जिससे वह घायल होकर चिल्लाने लगा। लोगों को आता देख हमलावर भाग गए।
घटना की जानकारी मिलने पर ट्रांजिट कैम्प थाना क्षेत्र के एसआई पूरन सिंह तोमर, एसआई मनोज कुमार समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर लोगों से घटना की जानकारी ली और घायल शानुप्रताप को जिला चिकित्सालय भिजवाया।
धारा 307 में दर्ज हुआ मुकदमा
रुद्रपुर। पुलिस ने बताया कि फायरिंग की घटना में शामिल युवकों की पहचान शिवम, सूरज, जस्सी, विवेक परगाई, अर्पित व पंकज के रूप में की गई है। ट्रांजिट कैंप थाने में सभी के खिलाफ जान से मारने के प्रयास के तहत आईपीसी की धारा 307 में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। शीघ्र ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

शानु नाम के युवक का इंस्टाग्राम पर विवाद हुआ था, जिसे लेकर आपस में छीनाझपटी व विवाद हुआ। इसी बात को लेकर फायरिंग होने की बात प्रकाश में आई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
-अभय सिंह, सीओ रुद्रपुर

रुद्रपुर में घटनास्थल पर जांच करते पुलिस अधिकारी । संवाद

रुद्रपुर में घटनास्थल पर जांच करते पुलिस अधिकारी । संवाद- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed