फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   shortage of buses

होली पर मुश्किल होगा घर जाना और वापस लौटना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:37 PM IST
विज्ञापन
shortage of buses
राकेश कुमार, एआरएम, रुद्रपुर डिपो। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। होली पर यात्रियों की सुविधाओं के लिए रोडवेज ने अपना रूट चार्ट तैयार कर लिया है। रुद्रपुर से बरेली को जाने वाले यात्रियों की संख्या सबसे अधिक होने के कारण इस मार्ग पर सर्वाधिक 28 बसें संचालित होंगी जबकि दिल्ली मार्ग पर चार अतिरिक्त बसों के साथ कुल 18 बसें चलाई जाएंगी। रुद्रपुर से लखनऊ, दिल्ली और देहरादून जाने वाली ट्रेनों में भी अधिकांश सीटों पर रिजर्वेशन हो चुका है।
विज्ञापन

वर्तमान में रुद्रपुर रोडवेज डिपो के बेड़े में 93 बसें शामिल हैं। इनमें 40 बसें अनुबंधित और उत्तराखंड परिवहन निगम की अपनी बसों की संख्या 53 है, लेकिन होली पर्व पर अधिक यात्रियों की संख्या अधिक होने के कारण यह बसें नाकाफी साबित हो सकती हैं। रुद्रपुर से सबसे अधिक यात्रियों के बरेली के लिए सफर करने की संभावना है। बरेली से यूपी के विभिन्न स्थानों के लिए ट्रेन की सुविधा होने के कारण रुद्रपुर डिपो से बरेली तक 28 बसें चलाई जाएगी जबकि दिल्ली रूट पर संचालित 14 बसों की संख्या बढ़ाकर 18 की गई है। देहरादून और हरिद्वार के लिए बसों का संचालन पूर्ववत रहेगा।
विज्ञापन

रुद्रपुर से टनकपुर और खटीमा के लिए 20 से अधिक बसें संचालित करने के साथ ही बसों के फेरे भी बढ़ाए जाएंगे। 22 मार्च तक बसों का यही रूट चार्ज रहने की संभावना है। इधर, होली पर्व पर घर लौटने वाले सिडकुल श्रमिकों व अन्य कर्मचारियों ने ट्रेन में पूर्व में रिजर्वेशन करवा लिए हैं। रुद्रपुर रेलवे स्टेशन अधीक्षक डीएस मर्तोलिया ने बताया कि लखनऊ, दिल्ली, देहरादून की सभी ट्रेनों में रिजर्वेशन हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट-
होली पर यात्रियों की सुविधा के लिए बसों का रूट चार्ट तैयार कर लिया गया है। बरेली के लिए सबसे अधिक 28 बसें चलाई जाएंगी। इसके अलावा यात्रियों की संख्या के हिसाब से भी बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। - राकेश कुमार, एआरएम, रुद्रपुर डिपो।
---------
बसों में होली पर उमड़ी भीड़, यात्रियों को उठानी पड़ी परेशानी
काशीपुर। होली के लिए मंगलवार को सुबह से लेकर शाम तक काशीपुर डिपो में यात्रियों की भीड़ रही लेकिन बसें अपेक्षाकृत कम चलने से सीट पाने को लेकर यात्रियों में काफी मारामारी रही। बसों में सीट न मिलने पर लोगों को निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ा।
मंगलवार को होली पर्व के मद्देनजर रोडवेज डिपो परिसर में गंतव्य पर जाने के लिए यात्रियों की भीड़ रही। दोपहर 12 बजे बाद डिपो में बसें बहुत कम आईं। अधिकतर बसें चैतीमोड़ से होकर शहर से बाहर ही निकल र्गईं।
काशीपुर डिपो के प्रभारी हरेंद्र नितवाल ने बताया कि काशीपुर से रुद्रपुर के लिए सिर्फ दो बसें चलाई गई हैं। जबकि पौंडा साहिब रूट की दोनों बसों को हटाकर दिल्ली रूट पर लगाया गया है। होली के मद्देनजर रोडवेज बस अड्डे पर सुबह से ही यात्रियों की भीड़ देखी गई लेकिन पर्याप्त बसें न होने के कारण यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। घंटों इंतजार के बाद यात्रियों को निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है। रोडवेज प्रशासन की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए स्थापित पूछताछ केंद्र पर ताला लटका पाया गया। इससे यात्रियों को फजीहत झेलनी पड़ी। यात्रियों की शिकायत पर डिपो प्रभारी ने ड्यूटी पर तैनात कर्मी को खोजने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं मिल सके।

ट्रेनों में भी अधिक रही यात्रियों की संख्या
काशीपुर। होली पर्व के मद्देनजर ट्रेनों में भी अन्य दिनों के मुकाबले यात्रियों की संख्या अधिक रही। काशीपुर जंक्शन के चीफ टिकट कलेक्टर फैयाज अहमद ने बताया कि काशीपुर से सभी गाड़ियां पूर्व निर्धारित शेड्यूल के अनुसार चल रही है। रामनगर से दिल्ली जाने वाली तीनों गाड़ियों में वेटिंग चल रही है। वहीं जैसलमेर-अजमेर की ओर रात के समय जाने वाली ट्रेन भी फुल चल रही है। मुरादाबाद और बरेली संभाग के बीच चलने वाली ट्रेनों में भी यात्रियों की संख्या कहीं अधिक है। संवाद

रुद्रपुर रोडवेज स्टेशन पर मौजूद यात्री।  संवाद

रुद्रपुर रोडवेज स्टेशन पर मौजूद यात्री। संवाद- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed