फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Shopping complex's exercise by removing garbage from trenching ground

Udham Singh Nagar News: ट्रंचिंग ग्राउंड से कूड़ा हटाकर शाॅपिंग कॉम्पलेक्स की कवायद

Mon, 03 Jun 2024 03:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 03 Jun 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
Shopping complex's exercise by removing garbage from trenching ground
रुद्रपुर के किच्छा रोड में ​स्थित ट्रचिंग ग्राउंडड से कूड़ा हटाती मशीन। 
रुद्रपुर। किच्छा रोड पर ट्रंचिंग ग्राउंड में स्थित कूड़े का पहाड़ को हटाकर शॉपिंग कॉम्पलेक्स बनाने की कवायद लंबे समय से की जा रही है। इसको लेकर नगर निगम ने प्रस्ताव बनाकर डीएम के समक्ष रखा है। ट्रंचिंग ग्राउंड से पूरा कूड़ा हटाने के लिए 15 जून तक की मोहलत मांगी गई है।
विज्ञापन

नगर निगम की ओर से एक सितंबर को कराए गए सर्वे में ट्रंचिंग ग्राउंड में 53 हजार टन कूड़ा था। कूड़े के पहाड़ को हटाने के लिए निगम की ओर से भारत सरकार के उपक्रम रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ अर्बन स्टडीज के विशेषज्ञों की मदद लेने के साथ ही दिल्ली की एक कंपनी को कूड़ा हटाने का जिम्मा सौंपा गया। 53 हजार टन के अलावा ट्रचिंग ग्राउंड में रोजाना शहर से एकत्र होने वाले 120 टन कूड़ा भी डाला जा रहा था। दिल्ली की कंपनी ने दिसंबर से कूड़ा हटाने का कार्य शुरू किया था और तीन महीने में कूड़े का पहाड़ खत्म करने की बात की थी। इधर कंपनी की ओर से लगातार समय मांगा गया। अब कंपनी को पूरा कूड़ा हटाने के लिए 15 जून तक का समय दिया गया है। इधर कूड़े का पहाड़ लगातार घटने के बाद अब निगम खाली जमीन होने पर इस्तेमाल की कवायद में जुटा है। निगम ने जमीन से कूड़ा हटने के बाद चारों ओर बांस का प्लांटेशन कराने के साथ ही शॉपिंग कॉम्पलेक्स की योजना बनाकर निगम के प्रशासक के समक्ष रखी है।
विज्ञापन


कूड़े का कैसे हो रहा इस्तेमाल
ट्रंचिंग ग्राउंड में कूड़े का निस्तारण कर बायो सॉयल और डेरिवेटिव फ्यूल रियूज बन रहा है। बायो सॉयल का इस्तेमाल निगम अपने कार्यों में कर रही है, जबकि डेरिवेटिव फ्यूल रियूज को कंपनी ट्रकों से जबलपुर में कूड़े से बिजली बना रही कंपनी को सप्लाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंचिंग ग्राउंड का कूड़ा अगले 15 से 20 दिन में समेटने का लक्ष्य रखा गया है। नगर निगम ने कूड़ा हटाने के बाद जमीन को व्यवसायिक रूप से विकसित करने का प्रस्ताव बनाया है। इससे मिलने वाले रुपये से निगम नए ट्रंचिंग ग्राउंड के लिए जमीन खरीदने के साथ ही बची राशि वेलफेयर के कार्यों में खर्च कर सकेगा। कूड़ा हटाने के बाद निगम अधिकारियों को प्रस्ताव बनाकर शासन में भेजने को कहा गया है। - उदयराज सिंह, डीएम/ प्रशासक नगर निगम रुद्रपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article