फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   shoping for diwali in usnagar

Udham Singh Nagar News: पानी से दीये जलाएं, जो हवा से भी बुझ न पाए

Wed, 08 Nov 2023 11:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 08 Nov 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
shoping for diwali in usnagar
रंगोली दिया।
रुद्रपुर। दीपावली पर दीए जलाने की परंपरा है। प्रभु राम के अयोध्या वापसी पर प्रजा ने घी के दीपक जलाए थे लेकिन आज घी की कीमत इतनी अधिक है कि ये रोटियों पर भी सोच समझकर लगाया जाता है। महंगाई के दौर में अगर कोई पानी से दीए जलाने की बात कहे तो लोग कहेंगे कि काश ऐसा हो पाता लेकिन अब ये संभव हो गया है। दिवाली के बाजार में ऐसे दीए उपलब्ध है जो पानी डालने पर जलते हैं। इन दीयों की खास बात यह है कि ये आंधी तूफान में भी नहीं बुझेंगे।
विज्ञापन

रुद्रपुर मुख्य बाजार की दुकानों में शिवलिंग आकार के पानी से जलने वाले इलेक्ट्रॉनिक दीए ग्र्राहक को खूब पसंद आ रहे हैं। इनकी हाथों हाथ बिक्री हो रही है। सेंसर वाले इन दीयों की कीमत 20 से 50 रुपये तक की है। इन दीयों में बैटरी लगी होती है और पानी डालने पर सेंसर की मदद से ये दीए जलने लगते हैं। ये दीये अलग अलग रंगों में भी उपलब्ध हैं, जो रोशन होने पर रंगोली की आकृति भी बनाते हैं।
विज्ञापन

अब बाजार में पूर्ण रूप से स्वदेश में निर्मित मालाओं का दबदबा कायम हैं। 10 मीटर से 120 मीटर तक की मालाएं उपलब्ध हैं। सबसे अधिक घर को बाहर से रोशन करने के लिए लगने वाली 60 मीटर की इलेक्ट्रॉनिक माला बिक रही है। इनकी कीमत 60 रुपये से 100 रुपये तक है। दरवाजे की सजावट के लिए झूमर माला भी लोग काफी पसंद कर रहे हैं। स्टार आकार की माला इस बार सबसे अधिक ट्रेंड में है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस साल बाजार में ग्राहकों की अच्छी भीड़ है। पिछले साल से इस साल अधिक व्यापार होने की उम्मीद है। हर साल बाजार में नई नई लाइटें ट्रेंड करती हैं। इस बार बाॅल लाइट वाली माला की अच्छी डिमांड है। - राजकुमार अरोरा, इलेक्ट्रॉनिक व्यापारी

सेंसर वाले दीए ग्राहक सबसे अधिक पसंद कर रहे हैं। महाकाल दिया, आम दिया, रंगोली वाले दीए की डिमांड सबसे अधिक है। सभी मालाएं मेड इन इंडिया हैं। सेंसर वाले दीए की कीमत 20 रुपये से शुरू होती है। - प्रीतम, इलेक्ट्रॉनिक व्यापारी

स्टार लाइट वाली माला सबसे अधिक बिक रही हैं। घरों को सजाने के लिए 30 मीटर से लेकर 80 मीटर तक की मालाएं उपलब्ध हैं। रंग बिरंगे बल्बाें से भी लोग घरों को सजा रहे हैं। 20% अधिक व्यापार होने की उम्मीद है। - संदीप सिंह, इलेक्ट्रॉनिक व्यापारी


झुमर वाली मालाएं ग्राहक अपने घर के दरवाजों और बालकनी को सजाने के लिए खरीद रहे हैं। फर्श पर रोशनी बिखेरने वाली लाइटें इस साल कम बिक रही हैं। प्रदेश के पहाड़ी जिलों के लिए भी लाइट की सप्लाई की जाती है। - शंकर, इलेक्ट्रॉनिक व्यापारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed