फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Senior citizens praises pension schemes.

वृद्धा पेंशन प्रतिमाह 3600 रुपये की घोषणा को बुजुर्गों ने सराहा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Senior citizens praises pension schemes.
ध्रुव गुप्ता। - फोटो : RUDRAPUR
भाजपा ने युवाओं के साथ ही बुजुर्गों को भी साधने का प्रयास किया है। ऊधमसिंह नगर जिले में विधानसभा चुनाव में मतदान करने वाले 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के एक लाख 72 हजार 788 मतदाता हैं।
विज्ञापन

भाजपा सरकार ने समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित की जा रही वृद्धा पेंशन की राशि को बढ़ाकर 3600 रुपये करने की घोषणा की है। वरिष्ठ नागरिकों ने सरकार की इस घोषणा को सराहा है। वहीं दूसरी तरफ सवाल किया जा रहा है अभी तक समाज कल्याण विभाग से हर माह मात्र 1200 रुपये वृद्धावस्था पेंशन दी जाती है, जबकि सीएम धामी ने 1500 से बढ़ाकर 3600 करने की बात कही है।
विज्ञापन

पीएम मोदी की सभा को सुनने के लिए रुद्रपुर पहुंचे हैं। भाजपा सरकार ने 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग को मिलने वाली वृद्धा पेंशन को बढ़ाने की घोषणा की है। अगर ऐसा होता है तो बुजुर्गों को सहूलियत मिलेगी। -चमेली देवी, लालपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम मोदी को सुनकर काफी अच्छा लगा। सरकार अगर धनराशि 3600 रुपये कर देती है तो बुजुर्गों को काफी सहूलियत मिलेगी। -शांति देवी, लालपुर।
सरकार की ओर से मिलने वाली पेंशन से ही बुजुर्गों को सहारा मिलता है। तीन माह की पेंशन के हिसाब से 3600 रुपये दिए जाते हैं। अगर 3600 रुपये पेंशन हो गई तो तीन माह के हिसाब से 10 हजार से ज्यादा रुपये खाते में आ जाएंगे। -विक्रम, इंद्रपुर।

पीएम मोदी की सभा को सुनने के लिए खाली पेट ही घर से निकल गए थे। सरकार ने पेंशन बढ़ाने की घोषणा की है। अगर इतनी पेंशन मिलने लगे तो बुजुर्गों को काफी सहारा मिल जाएगा। -ध्रुव गुप्ता, इंद्रपुर।

विक्रम।

विक्रम।- फोटो : RUDRAPUR

शांति देवी।

शांति देवी।- फोटो : RUDRAPUR

चमेली देवी।

चमेली देवी।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed