फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Seeking to improve power supply

बिजली गुल होने से जमा नहीं हो हो पा रहा बिजली का बिल

Sat, 18 Feb 2017 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, खटीमा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, खटीमा। Updated Sat, 18 Feb 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
Seeking to improve power supply
बिजली आपूर्ति सुधारने की मांग - फोटो : अमर उजाला

खटीमा। बिजली का बिल जमा करने आए उपभोक्ताओं को उस समय बहुत परेशानी का सामना करना पड़ा जब बिजली न होने की वजह से बिजलीघर में उनके बिल जमा नहीं हो सके। बिजली घर में लोगों की लंबी कतार लगी रही। इनमें अधिकांश ऐसे लोग थे जो दूर दराज के गांवों से केवल बिजली का बिल जमा करने आए थे। उपभोक्ताओं का आरोप था कि यहां अक्सर यही स्थिति रहती है। 

विज्ञापन


बिजली घर में बिल जमा न होने से गुस्साए उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा काटा। कहा कि सुबह से लाइन में लगे हैं, लेकिन बिजली न होने की वजह से उनके बिल जमा नहीं हो पाए हैं। आसपास के लोग बिल जमा न होने की वजह से वापस लौट गए, जबकि कई ऐसे लोग थे जो बग्घा 54, मेलाघाट जैसे दूर दराज के गांवों से यहां आए थे।
विज्ञापन


ग्रामीण उपभोक्ताओं ने कहा कि लाइट न होने पर कार्यालय का इन्वर्टर भी काम नहीं करता, जिससे बिजली के बिल जमा नहीं होता। यह स्थिति कई दिनों से चल रही है। लोगों ने बिल जमा करने के लिए इन्वर्टर के साथ-साथ जनरेटर की व्यवस्था भी करने की मांग की। बिल जमा करने वाले बाबू चंद्रप्रकाश शर्मा का कहना था कि बिजली लोहियाहेड से बंद चल रही है। जब तक इन्वर्टर चला तब तक बिल जमा किए गए। वहां जाकिर, गणेश सिंह, हरिकिशन, नीलेश कुमार, शाकिर, फकीर चंद राणा, हरीश सिंह बिष्ट आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed