{"_id":"6ab2693d76f05aa03e081cab","slug":"schools-in-nainital-bhowali-and-bhimtal-to-remain-closed-on-september-23-due-to-the-nanda-devi-festival-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"नंदा देवी महोत्सव: 23 सितंबर को नैनीताल, भवाली और भीमताल में स्कूल बंद, आदेश का पालन न करने पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नंदा देवी महोत्सव: 23 सितंबर को नैनीताल, भवाली और भीमताल में स्कूल बंद, आदेश का पालन न करने पर होगी कार्रवाई
Tue, 22 Sep 2026 05:10 PM IST
गायत्री जोशी
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Published by: गायत्री जोशी
Updated Tue, 22 Sep 2026 05:10 PM IST
सार
नंदा देवी महोत्सव के समापन और डोला विसर्जन कार्यक्रम के चलते 23 सितंबर को नैनीताल, भवाली और भीमताल नगर क्षेत्रों में सभी सरकारी, निजी विद्यालय, विश्वविद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे।
विज्ञापन
स्कूल की छुट्टी (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Frepik.com
विस्तार
ऐतिहासिक श्री नंदा देवी महोत्सव का 23 सितंबर को भव्य शोभायात्रा और मां नंदा-सुनंदा के डोला विसर्जन के साथ समापन होगा। नैनीताल के साथ भवाली और भीमताल में भी डोला विसर्जन कार्यक्रम प्रस्तावित हैं।
विज्ञापन
धार्मिक आयोजनों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और पर्यटकों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए इन क्षेत्रों में यातायात प्रभावित होने की आशंका है। छात्र-छात्राओं की सुरक्षा और सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए 23 सितंबर को एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है।
विज्ञापन
मुख्य शिक्षा अधिकारी को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।