{"_id":"69ee6a721e5b06f4f909368b","slug":"saurabh-rawat-of-rudrapur-won-gold-at-the-national-level-rudrapur-news-c-242-1-rdp1024-140590-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: रुद्रपुर के सौरभ रावत ने राष्ट्रीय स्तर पर जीता स्वर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: रुद्रपुर के सौरभ रावत ने राष्ट्रीय स्तर पर जीता स्वर्ण
Mon, 27 Apr 2026 01:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 27 Apr 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम स्थित एथलेटिक हॉस्टल के प्रतिभाशाली खिलाड़ी सौरभ रावत ने कर्नाटक के तुमकुर में 24 से 26 अप्रैल तक आयोजित 24वीं नेशनल जूनियर अंडर-20 एथलेटिक्स फेडरेशन प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 3000 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीत कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। सौरभ ने 8 मिनट 25 सेकंड का बेहतरीन समय निकालकर प्रतियोगिता में अपनी श्रेष्ठता साबित की। खेल विशेषज्ञों का मानना है कि सिंथेटिक ट्रैक पर नियमित अभ्यास से खिलाड़ियों की गति, संतुलन और तकनीक में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। इसका सीधा लाभ प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन के रूप में मिल रहा है। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर खेल विभाग और जिला प्रशासन में खुशी का माहौल है। इस सफलता के लिए जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, जिला क्रीड़ा अधिकारी जानकी कार्की आदि ने खिलाड़ी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन