{"_id":"685c49c716ed64ccf6029c56","slug":"saharanpur-mla-rajiv-gumbar-welcomed-rudrapur-news-c-242-1-rdp1009-126414-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: सहारनपुर के विधायक राजीव गुंबर का किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: सहारनपुर के विधायक राजीव गुंबर का किया स्वागत
Thu, 26 Jun 2025 12:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 26 Jun 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
गदरपुर। सहारनपुर के भाजपा विधायक राजीव गुंबर का गदरपुर पहुंचने पर माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। बुधवार को पालिका अध्यक्ष मनोज गुंबर के नेतृत्व में पालिका गेट के सामने गुंबर परिवार के सदस्यों और पालिका बोर्ड के सभासदों ने राजीव गुंबर का राम नाम की पट्टिका पहनाकर स्वागत किया। राजीव गुंबर ने कहा कि यूपी में सीएम योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड में सीएम पुष्कर सिंह धामी के कुशल दिशा निर्देशन में सर्वांगीण विकास हो रहा है। उन्होंने पालिका बोर्ड को जनता की समस्याओं का तत्परता के साथ निराकरण किए जाने पर जोर दिया। वहां पर सुभाष गुंबर, अमित गुंबर, राजेश गुंबर, गौरव गुंबर, राकेश गुंबर, सलीम बाबा, हरीश रल्हन आदि थे।
विज्ञापन