फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Rural injured in crocodile attack, hospitalized

मगरमच्छ के हमले में ग्रामीण घायल, अस्पताल में भर्ती

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2020 12:48 PM IST
विज्ञापन
Rural injured in crocodile attack, hospitalized
खटीमा के नागरिक अस्पताल में मगरमच्छ के हमले में घायल ग्रामीण रूप सिंह राणा। - फोटो : AMAR UJALA
खटीमा। झनकट क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम जादोपुर के पास खेत से जानवरों के लिए चारा ला रहे ग्रामीण पर नदी पार करते समय मगरमच्छ ने हमला बोल दिया। घायल ग्रामीण ने साहस दिखते हुए मगरमच्छ को भगाया, जिसे गंभीर हालत में नागरिक अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
ग्राम जादोपुर निवासी 45 वर्षीय रूप सिंह पुत्र पंचम सिंह शुक्रवार की शाम को खेत से जानवरों के लिए चारा काटकर अकेले परवीन नदी पार कर रहा था। इस बीच अचानक पीछे से मगरमच्छ ने हमला बोल दिया। उसने साहस दिखाते हुए बचाव किया। उसे गंभीर हालत में रात सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया। अस्पताल में घायल ग्रामीण ने बताया कि शोर मचाया लेकिन दूर होने पर खुद ही बचाव करना पड़ा। काफी देर जूझने पर मगरमच्छ को किनारे तक लेकर पलटा तब जाकर जान बची। शनिवार को अस्पताल में डॉ.अकलीम अहमद ने बताया कि रूप सिंह के दोनों जांघ व पैर में मगरमच्छ ने काटा है, जिसका उपचार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed