फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Rudrapur won.

ड्रॉप रोबॉल में रुद्रपुर ने रामनगर को हराया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 01:26 AM IST
विज्ञापन
Rudrapur won.
प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते अतिथि। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। एसबीएस डिग्री कॉलेज में शुक्रवार से कुमाऊं विश्वविद्यालय महिला-पुरुष वर्ग की दो दिवसीय अंतर महाविद्यालय ड्रॉप रोबॉल प्रतियोगिता शुरू हुई। मुख्य अतिथि उत्तराखंड प्रदेश गेट वॉल संघ के अध्यक्ष भूपेश दुम्का और क्रीड़ा अधिकारी डॉ. नागेंद्र शर्मा ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में रुद्रपुर डिग्री कॉलेज, रामनगर, डीएसबी कैंपस नैनीताल की टीमों ने प्रतिभाग किया। इसमें पुरुष वर्ग के ट्रिपल इवेंट का लीग मैच डीएसबी कैंपस नैनीताल और रामनगर कॉलेज के बीच खेला गया। इसमें नैनीताल ने रामनगर को 2-1 से हराया।
विज्ञापन

दूसरे लीग मैच में नैनीताल ने रुद्रपुर को 2-1 से हराया जबकि तीसरे मैच में रुद्रपुर कॉलेज ने रामनगर कॉलेज की टीम को 2-0 से हराया। इसके साथ ही रुद्रपुर और नैनीताल की टीमों ने फाइनल में प्रवेश कर लिया। महिला वर्ग के डबल इवेंट में रुद्रपुर ने रामनगर कॉलेज की टीम को 2-0 से हराया। पुरुष वर्ग के डबल इवेंट में रुद्रपुर ने नैनीताल को 2-0 से पराजित किया। वहां राजेश कुमार, लोकेश पांडे, मंगतराम कंबोज, सुनील कुमार, रंजीत मटियाली, नवनीत राव, गौरव जोशी, इमरान आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed