फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Rudrapur Kichha putting jam on the route, and harass the passer r

किच्छा-रुद्रपुर मार्ग पर लगा जाम,राहगीर हुए हलकान 

Tue, 03 May 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Tue, 03 May 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
Rudrapur Kichha putting jam on the route, and harass the passer r
जाम - फोटो : अमर उजाला

भारी वाहनों की बेतरतीब आवाजाही ने किच्छा-रुद्रपुर मार्ग पर एक घंटा लंबा जाम लगा दिया। जिससे छोट-बड़े वाहनों की लबी कतार लग गई। अचानक लगे इस जाम से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बाद में सूचना मिलने पर यातायात पुलिस कर्मियों ने बमुश्किल जाम खुलवाया। तब जाकर यातायात सुचारू हो सका। 

विज्ञापन


सोमवार की सायं साढ़े सात बजे रुद्रपुर के इंदिरा चौक से किच्छा रोड़ तक अचानक लंबा जाम लग गया। जिसमें सड़क के दोनों ओर भारी व हल्के वाहनों की लंबी कतार लग गई। एक घंटे से अधिक लगे इस जाम से राहगीरों को काफी परेशानी सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन


जाम की सूचना मि लने पर यातायात पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद यातायात को सुचारू किया।
उधर बाजपुर में सोमवार को साप्ताहिक बाजार (पैठ) मुख्य मार्ग, बेरिया दौलत, आलापुर चकरपुर मार्ग सहित अन्य गलियों में लगने से जाम की स्थिति बनी रहती है। हर सोमवार को लोग जाम में फंस कर परेशान होते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अतिक्रमण और साप्ताहिक बाजार के कारण वाहन रेंग रेंग कर गुजरते हैं। साथ ही स्कूली बच्चे, यात्री और यहां तक नैनीताल को जाने वाले पर्यटक भी परेशान रहते हैं। लेकिन सबकुछ जानते हुए भी प्रशासन की तरफ से कोई समुचित इंतजाम नही किये गये हैं। पिछले सोमवार को प्रसव पीड़ित महिला को लेकर जा रही 108  एंबुलेंस जाम में फंस गई। 


सूचना पर कोतवाल ओपी शर्मा ने एंबुलेंस को बमुश्किल निकाला। नागरिकों का कहना है कि प्रशासन की पता होने के बाद भी सोमवार साप्ताहिक हाट के जाम से मुक्ती दिलाने के लिए कोई ठोस इंतजाम आज तक नही किये गये। जिससे सोमवार का जाम लोगों के लिए परेशानी का सबब बना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed