{"_id":"5c61c231bdec22077e436855","slug":"rudrapur-block-lacks-in-manrega","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनरेगा के कामों में रुद्रपुर विकास खंड पिछड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनरेगा के कामों में रुद्रपुर विकास खंड पिछड़ा
Tue, 12 Feb 2019 12:12 AM IST
अरुण कुमार
रुद्रपुर उजाला ब्यूरो
रुद्रपुर उजाला ब्यूरो
Published by: अरुण कुमार
Updated Tue, 12 Feb 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
mnrega
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिले में मनरेगा के वित्तीय वर्ष 2018-19 में 2834.45 लाख रुपये के बजट से विकास कार्य किए गए हैं। इसके तहत सात ब्लॉकों में आंगनबाड़ी केंद्र भवनों का निर्माण, तालाब निर्माण, सोलर लाइटों, पुलिया, सड़क, नाली और सिंचाई संबंधी विकास कार्य कराए गए। लेकिन इन विकास कार्यों में मनरेगा की राशि सबसे कम विकास खंड रुद्रपुर (जिला मुख्यालय) में खर्च हो पाई है। एक वर्ष में रुद्रपुर ब्लॉक में महज 273.65 लाख के ही कार्य किए गए। वहीं खटीमा में सबसे अधिक 595.51 लाख रुपये मनरेगा मद में खर्च हुए हैं। ग्रामीण अंचलों में कार्यों के प्रस्ताव अधिक थे। इस कारण खटीमा में ज्यादा काम हो सके।
इनसेट
ब्लॉकवार मनरेगा के कार्य और बजट (लाख में)
बाजपुर 570.1
गदरपुर 294.41
जसपुर 351.1
काशीपुर 304.28
खटीमा 595.51
रुद्रपुर 273.65
सितारगंज 445.41