{"_id":"69fe365b886db77fe8032f6b","slug":"rudra-lions-reach-final-on-the-back-of-bhanu-prataps-all-round-performance-rudrapur-news-c-8-1-hld1054-764309-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: भानु प्रताप के ऑलराउंड प्रदर्शन से रुद्र लायंस फाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: भानु प्रताप के ऑलराउंड प्रदर्शन से रुद्र लायंस फाइनल में
Sat, 09 May 2026 12:45 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 09 May 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उधम सिंह नगर के तत्वावधान में आयोजित अंडर-16 जिला क्रिकेट लीग के सेमीफाइनल में रुद्र लायंस अकादमी ने डीपीसी अकादमी को 58 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। यह रोमांचक मुकाबला एमिनिटी स्पोर्ट्स ग्राउंड में खेला गया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए रुद्र लायंस ने निर्धारित 40 ओवर में सात विकेट खोकर 222 रन बनाए। टीम की ओर से भानु प्रताप सिंह ने 50 रन बनाए जबकि युवराज बठला ने 58 और हर्षित कुमार ने 43 रनों का योगदान दिया। डीपीसी अकादमी की ओर से तन्मय ने तीन तथा वीर ने दो विकेट हासिल किए।
223 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीपीसी अकादमी की टीम 164 रन पर सिमट गई। टीम के लिए अभिनव दीक्षित ने 35 और श्लोक रैकवार ने 32 रन बनाए लेकिन अन्य बल्लेबाज बड़ी साझेदारी नहीं निभा सके। रुद्र लायंस की ओर से आदित्य राठौर ने तीन विकेट चटकाए जबकि नितिन, अर्निश बत्रा और भानु प्रताप ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन
ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए भानु प्रताप बघेल को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने अर्धशतक लगाने के साथ दो विकेट भी हासिल किए।
अंपायर की भूमिका राजेंद्र कुमार और नवीन पंत ने निभाई। आयोजक समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला अमिनिटी स्पोर्ट्स अकादमी और हाइलैंडर स्पोर्ट्स अकादमी के बीच खेला जाएगा।इस दौरान गौरव तिवारी, आफताब आलम, इंद्र नीलकर, नवीन टम्टा, रितिक सिंह और बलवंत सिंह मौजूद रहे।