फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Road construction began before removing the obstructing electricity poles.

Udham Singh Nagar News: बाधक बने बिजली पोल हटाने से पहले शुरू कर दिया सड़क का निर्माण

Wed, 29 Oct 2025 10:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 29 Oct 2025 10:42 PM IST
विज्ञापन
Road construction began before removing the obstructing electricity poles.
रुद्रपुर। नगर के इंद्रा चौक से डीडी चौक तक होने वाले बहुप्रचारित छह लेन सड़क के निर्माण का शुभारंभ बगैर चौड़ीकरण की बाधा हटाए ही कर दिया दिया गया। स्थिति यह है कि सड़क चौड़ीकरण में बाधक बिजली के पोलों के कारण आठ करोड़ लागत के काम पर कुछ ही दिन में ब्रेक लग गया।
विज्ञापन




सड़क के चौड़ीकरण के लिए जिला विकास प्राधिकरण ने आठ करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। लोनिवि के प्रांतीय खंड को सड़क निर्माण का जिम्मा दिया गया है। बीते 16 सितंबर को तड़क-भड़क के साथ सड़क चौड़ीकरण के काम का शुभारंभ किया गया। रोडवेज बस अड्डे के पास रामपुर रोड के किनारे सड़क चौड़ीकरण के लिए खोदाई की गई। एक सप्ताह तक खोदाई होने के बाद काम रुक गया। खोदाई की गए स्थान पर टैंपों, चौपहिया वाहन और सड़क की खोदाई के लिए मंगाई मशीनें खड़ी हैं।
विज्ञापन


इस काम रुकने के कारण जाने तो चौंकाने वाली बात सामने आई। लोनिवि के अधिशासी अभियंता गजेंद्र सिंह महरा ने बताया कि चौड़ीकरण में बाधक पोलों को हटाने की औपचारिकता पूरी न होने के कारण काम रुका है। डीडीए ने पोलों को शिफ्ट करने के लिए रकम ऊर्जा निगम के पास जमा कर दी है। पोल हटते ही काम फिर से शुरू किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन




-इंसेट:

गृहमंत्री ने किया शिलान्यास, दो बार फूटे नारियल



चौड़ीकरण के काम का शुभारंभ करने की नेताओं में ऐसी होड़ लगी कि दो बार नारियल फोड़े गए। देश के गृह मंत्री अमित साह ने रुद्रपुर भ्रमण के दौरान बीते 19 जुलाई को मुख्यमंत्री की मौजूदगी में सड़क के चौड़ीकरण के काम का शिलान्यास किया। 10 सितंबर को रुद्रपुर के विधायक शिव अरोरा ने चौड़ीकरण के काम का शुभारंभ किया, लेकिन काम शुरू नहीं हुआ। 16 सितंबर को नगर के मेयर विकास शर्मा ने नारियल फोड़कर चौड़ीकरण के काम का शुभारंभ किया। काम शुरू होने के बाद ब्रेक लग गया। मामला खासी चर्चाओं में है। संवाद


-कोट:



सड़क चौड़ीकरण के दायरे में अलग-अलग प्रकार के 197 पोल आ रहे हैं। पोलों को हटाने के लिए 1.72 करोड़ रुपये का एस्टीमेट बना है। डीडीए ने 69 लाख निगम के खाते में हस्तांतरित कर दिए हैं। शेष रकम का भुगतान टुकड़ों में डीडीए करेगा। बाधक पोलों को हटाने के लिए टेंडर लगा दिए गए हैं। जल्द पोल हट जाएंगे। -राजीव चक्रवर्ती, ईई ऊर्जा निगम मटकोटा डिविजन रुद्रपुर


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed