फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Road construction

ब्लाक प्रमुख पति ने किया सीसी मार्गों का शिलान्यास

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Road construction
लालपुर में सड़क का लोकार्पण करते विधायक। - फोटो : RUDRAPUR
क्षेत्रीय विधायक राजेश शुक्ला ने एक करोड़ 26 लाख रुपये की लागत से शिमला पिस्तौर से कुरैया तक नौ किमी मार्ग के नवीनीकरण कार्य का लोकार्पण किया। विधायक शुक्ला ने कहा कि एनएच-74 से बाबा तुलसीधाम होते हुए कई गांवों को जोड़ने वाला कुरैया मोटर मार्ग जीर्णशीर्ण हो चुका था।
विज्ञापन

कहा कि किच्छा शहर के बीच से बहने वाली लेफ्ट पाहा नहर को कवरिंग कराकर सड़क का निर्माण, शांतिपुरी मुख्य मार्ग का निर्माण सहित अन्य कई योजनाओं पर कार्य चल रहे हैं। वहां सांसद प्रतिनिधि विपिन जल्होत्रा, जिपं सदस्य प्रतिनिधि बंटी खुराना, पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजेश तिवारी, आत्मा परियोजना अध्यक्ष रवि कांत वर्मा, हरीश शर्मा, आशीष बांगा जुगू, डिंपल बांगा, मुकेश गुप्ता, मोहित कक्कड़, रोहित कालरा, मंडल अध्यक्ष हरीश खानवानी, राज गगनेजा, हेमू यादव, पप्पू रंधावा आदि थे।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख पति ने किया सीसी मार्गों का शिलान्यास
बाजपुर। ब्लॉक प्रमुख पति राजकुमार ने मंगलवार को गांव जगन्नाथपुर और गांव कनौरी में दो सीसी मार्ग और एक नाला निर्माण का शिलान्यास किया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख पति राजकुमार ने बताया कि गांव जगन्नाथपुर निवासी मोहम्मद नवी के घर से फाजिल के घर तक नाला निर्माण, गांव कनौरी में सखावत के घर से सद्दाम के घर तक सीसी मार्ग, इसी गांव में इरफान के घर से गांव के संपर्क मार्ग तक सीसी मार्ग का निर्माण किया जाना है। इसमें 21 लाख 50 हजार रुपये की लागत आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख पति के समक्ष ग्रामीणों ने राशन कार्ड, नाली निर्माण सहित अन्य कई समस्याएं रखीं। मौके पर परवेज अहमद, जगवीर जग्गा, इरशाद, इल्यास, शमशाद, साजिद, आशु भट्ट, राहुल गुप्ता, शाहिद आदि थे।

बाजपुर में निर्माण कार्यो का शिलान्यास करते ब्लाॅक प्रमुख पति राजकुमार।

बाजपुर में निर्माण कार्यो का शिलान्यास करते ब्लाॅक प्रमुख पति राजकुमार।- फोटो : BAZPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed