{"_id":"62c34079b7acb20bd17e14df","slug":"rm-done-inspection-in-roadways-dipo-kashipur-news-hld46801622","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना स्वीकृति के रजिस्टर में रखे मिले आवेदन, आरएम ने लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना स्वीकृति के रजिस्टर में रखे मिले आवेदन, आरएम ने लगाई फटकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। परिवहन निगम में क्षेत्रीय प्रबंधक पूजा जोशी ने काशीपुर के रोडवेज डिपो का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यशाला में स्पेयर पार्ट्स की उपलब्धता और यात्री सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। निर्देश दिए कि तकनीकि खामियां दूर करने के बाद ही गाड़ियों को रूटों पर भेजा जाए। आरएम ने अवकाशों की स्वीकृति का विवरण रजिस्टर में अंकित नहीं करने पर नाराजगी जताई।
परिवहन निगम की क्षेत्रीय प्रबंधक पूजा जोशी सोमवार को काशीपुर डिपो पहुंचीं। उन्होंने स्टोर में पार्ट्स की कमियों, हाजिरी रजिस्टर, डीजल कक्ष, संचालन कक्ष आदि का निरीक्षण किया। जोशी ने डिपो के चालकों और परिचालकों का उपस्थिति रजिस्टर चेक किया और डिपो की आय व डीजल खर्च के ब्यौरे की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान कई चालकों और परिचालकों की छुट्टियों के आवेदन रजिस्टर में रखे पाए गए लेकिन इन आवेदनों पर स्वीकृति का विवरण उपस्थिति पंजिका में अंकित नहीं था। आरएम जोशी ने इस पर गहरी नाराजगी जताते हुए उपस्थिति पंजिका में सभी विवरण पूर्ण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि डिपो से तकनीकि फिटनेस के बाद की बसों को रूटों पर निकाला जाए। रूटों पर बसों में कोई दिक्कत आने पर जिम्मेदार कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। रूटों पर बेटिकट सवारियां पकड़े जाने पर परिचालकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। दुघर्टना में बसों के क्षतिग्रस्त होने पर वसूली संबंधित चालकों से की जाएगी। यदि दुर्घटनाग्रस्त बसों के जॉब कार्ड और रिकवरी में हेराफेरा पाई गई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने डिपो परिसर में यात्री सुविधाएं बढ़ाने और पूछताछ काउंटर पर नियमित ड्यूटी सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। वहां कार्यशाला के सीनियर फोरमैन आरसी पांडे, डिपो प्रभारी हरेंद्र नितवाल, प्रधान लिपिक हरीश चंद्र, वरिष्ठ लिपिक अनवर कमाल, जूनियर बुकिंग क्लर्क मनोहर लाल, कार्यालय सहायक सुनील कुमार आदि थे।