फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   River water enters houses in Kashipur, people are in pain

Udham Singh Nagar News: काशीपुर में घरों में घुसा नदी का पानी, लोगों का छलका दर्द

Sun, 16 Jul 2023 12:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 16 Jul 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
River water enters houses in Kashipur, people are in pain
काशीपुर के मालवा फार्म में पानी की बीच धार में खड़े होकर प्रदर्शन करते लोग। संवाद 
काशीपुर। मूसलाधार बारिश के चलते शुक्रवार की रात नदी नाले उफान पर आ गए। कुंडेश्वरी रोड स्थित मालवा फार्म क्षेत्र में कई घरों में पानी घुस गया जिसमें उनका राशन, कपड़े आदि सामान खराब हो गया।
विज्ञापन

शनिवार सुबह प्रभावित लोगों ने प्रदर्शन किया और शासन प्रशासन से खाद्य सामग्री के साथ राहत सामग्री उपलब्ध कराने की मांग की। मौके पर पहुंचे तहसीलदार निरीक्षण कर उच्चाधिकारियों से वार्ता करने का आश्वासन देकर चले गए। प्रदर्शनकारियों में हरमा देवी, रुकसाना, शिवानी, परमजीत कौर, कमला, वंदना द्विवेदी, एसपी पांडे, राजेंद्र गौड़, अमित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, रामकुमार, अशोक कुमार, बिक्की ने बताया कि रात में बारिश के पानी में सब कुछ डूब गया। सड़क किनारे चारपाई पर दिन गुजार रहे हैं। वहीं कुंडेश्वरी रोड श्रीगुरुनानक स्कूल के पास तेज रफ्तार से पानी आने के कारण वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ी। उधर, बहल्ला नदी, महादेव नहर का पानी विशाल नगर, सांडखेड़ा, साईधाम कॉलोनी, श्यामपुरम आदि कॉलोनियों में दो-तीन फुट पानी घुस गया। उधर, गेबिया नाले के उफान से कुमाऊं कॉलोनी, कचनाल गाजी, प्रकाश रेजीडेंशियल, मानपुर तिराहा के पास आदि में भी पानी घुस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मूसलाधार बारिश से दो भाइयों के घर की दीवार ढही, हादसा बचा
काशीपुर। ग्राम बरखेड़ा पांडे निवासी कमल सिंह, जसवंत सिंह, समर सिंह पुत्रगण रघुनाथ सिंह मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं। कमल के मुताबिक तीनों भाइयों के एक साथ घर बने हैं। घर के पीछे खेत है। शुक्रवार देर रात हुई मूसलाधार बारिश से कमल और जसवंत के घर की दीवार पीछे की ओर ढह गई। अब परिवार के आगे सिर छिपाने की समस्या खड़ी हो गई है। वह गांव में एक कमरा किराये पर लेकर रहने को मजबूर हैं। तहसीलदार युसूफ अली ने बताया कि ग्राम बरखेड़ा पांडे में पटवारी को भेज कर सर्वे कराया गया है। पीड़ित को नियमानुसार मुआवजा दिलाया जाएगा।

लेवड़ा नदी में पुल के नीचे फंसे मलबे को हटवाया

बाजपुर। नगर को बाढ़ से बचाने के लिए पालिकाध्यक्ष गुरजीत सिंह गित्ते ने टीम के साथ जेसीबी से लेवड़ा नदी पर बने पुल की सफाई करवाई। बीते दिनों हुई मूसलाधार बारिश के चलते लेवड़ा नदी में पेड़ और झाड़ियां पुल के नीचे मुहाने पर आकर जमा हो गईं। सिंचाई विभाग और जिम्मेदार अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया। चेयरमैन ने कहा कि बाजपुर में जलभराव की समस्या को लेकर जल्द ठोस योजना बनाई जाएगी। यहां पर ईओ मनोज दास, सभासद जगतजीत सिंह, रामअवतार यादव, सीताराम तिवारी, कैलाश चंद्र जोशी, वाजिद अली, खलील अहमद, हरी सिंह यादव आदि मौजूद रहे।

स्टेडियम में भरा बारिश का पानी, खिलाड़ी मायूस
काशीपुर। स्टेडियम में शुक्रवार की देर रात हुई मूसलाधार बारिश के बाद जलभराव हो गया। इससे खिलाड़ियों को अभ्यास करने में दिक्कतों को सामना करना पड़ रहा है।
मुख्य गेट के अलावा हॉकी, क्रिकेट, एथेलिटिक्स, फुटबाल आदि खेल मैदान में पानी भर गया है। स्टेडियम में सुबह 6:30 बजे से 8:30 बजे तक और शाम को 3:00 से 6:00 बजे तक का समय प्रैक्टिस का होता है। जलभराव के चलते उनके प्रशिक्षण पर प्रभाव पड़ रहा है। वर्ष 1992 में शुरू हुआ यह स्टेडियम पहले सड़क से ऊंचा होता था। लेकिन धीरे-धीरे रामनगर रोड बनते-बनते ऊंची हो गई और स्टेडियम का लेवल नीचे हो गया।

क्रीड़ा अधिकारी मोहित सिंह ने बताया कि स्टेडियम परिसर में पानी जमा होने से खिलाड़ी अभ्यास के लिए नहीं आ पाते है। बारिश के दौरान स्टेडियम में जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं है। उच्चाधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed