फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   River Cleaning before Monsoon

Udham Singh Nagar News: बरसात से पहले होगी कल्याणी और वनरसिया नदी की सफाई

Mon, 19 May 2025 12:56 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 19 May 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
River Cleaning before Monsoon
सिंचाई विभाग की ओर से शुरू की गई टेंडर प्रक्रिया
विज्ञापन

रुद्रपुर। बरसात से पहले जलभराव की वजह बनने वाली कल्याणी और वनरसिया नदी की सफाई की कवायद की जा रही है। सिंचाई विभाग ने सफाई कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है।
शहर से गुजरने वाली कल्याणी और वनरसिया नदी गंदगी से पटी है। अतिक्रमण के चलते दोनों नदियां नाले में तब्दील हो चुकी हैं। हर बरसात में नदियों के उफान पर रहने से बाढ़ जैसे हालात पैदा हो जाते हैं। नदी से सटे कई इलाकों में लोगों को घर को छोड़ना पड़ता है। डीएम ने जिलेभर में अधिकारियों से बरसात से पहले नदी, नालों की सफाई कराने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में सिंचाई विभाग की ओर से दोनों नदियों की सफाई कराने की कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन

---
करीब 21 लाख से होंगे कार्य
विभाग की ओर से राज्य आपदा न्यूनीकरण मद से यह कार्य कराए जा रहे हैं। इसके तहत कल्याण नदी में रंपुरा से शांति काॅलोनी और शांति काॅलोनी से फाजलपुर महरौला तक सफाई कार्य कराया जाएगा। इसके लिए विभाग ने 13.56 लाख के दो टेंडर निकाले हैं। इसके अलावा मेडिसिटी अस्पताल से मलसी नहर के हेड तक वनरसिया नदी में 7.46 लाख से सफाई कार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
24 मई तक टेंडर आमंत्रित किए गए हैं। जल्द टेंडर कराकर सफाई कार्य शुरू कर दिया जाएगा। शहरी क्षेत्र में नदी के बचे हिस्से की सफाई नगर निगम की ओर से कराई जाएगी। -बीएस डांगी, ईई-सिंचाई विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed