{"_id":"5d9104338ebc3e014c4b615e","slug":"retired-army-commits-suicide-by-hanging-from-railings-kashipur-news-hld3586091189","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर फौजी ने रेलिंग से फांसी लगाकर आत्महत्या की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिटायर फौजी ने रेलिंग से फांसी लगाकर आत्महत्या की
विज्ञापन
काशीपुर में मृतक नंदा बल्लभ पंत की फाइल फोटो।
- फोटो : KASHIPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। बीमारी के कारण अवसाद में चल रहे एक सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी ने अपने मकान के आंगन में रेलिंग से लटककर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
ग्राम म्यौली, थाना दन्या (अल्मोड़ा) निवासी नंदा बल्लभ पंत (55) पुत्र मोतीराम पंत 10 वर्ष पूर्व सेना से रिटायर हुए थे। उन्होंने जसपुरखुर्द में बांसियोवाला मंदिर रोड पर मकान बनाया था। परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटियां संगीता व नमिता और एक पुत्र संजय है।
संजय दिल्ली की एक निजी कंपनी में इंजीनियर है। सेवानिवृत्त होने के बाद नंदा बल्लभ कुंडेश्वरी स्थित आईआईएम में बतौर गार्ड नौकरी कर रहे थे। बीमारी के चलते वह एक सप्ताह से ड्यूटी पर नहीं जा रहे थे। रविवार तड़के नंदा बल्लभ ने घर के आंगन में रेलिंग में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
सुबह परिजनों की आंखें खुली तो नंदाबल्लभ का शव रेलिंग से लटका देख उनके होश उड़ गए। सूचना पर पड़ोस में रह रहे एमएस रावत, पार्षद अनिल कुमार आदि ने शव को रेलिंग से उतारा। सूचना पर पहुंची आईटीआई थाना पुलिस ने परिजनों से घटना की जानकारी ली।